News Room Post

Bihar Toll Plaza Murder: बृजभूषण शरण का पक्ष लेने पर यूपी के निवासी टोलकर्मी की बिहार में पीटकर हत्या! हरियाणा-पश्चिमी यूपी के बाउंसरों पर आरोप

आजतक के मुताबिक बलवंत सिंह यहां राजनीतिक चर्चा के दौरान सांसद बृजभूषण शरण सिंह का पक्ष लेता था। इस वजह से टोल प्लाजा पर तैनात हरियाणा और पश्चिमी यूपी के बाउंसरों ने उसे निशाना बनाया। फिर 50 रुपए की चोरी का आरोप लगाकर बलवंत सिंह को पीट-पीटकर मार दिया गया।

bihar toll plaza murder

आरा। बिहार के आरा में यूपी के मूल निवासी एक युवक की हत्या किए जाने का आरोप है। मामला एक टोल बूथ का है। युवक पर सिर्फ 50 रुपए की चोरी का आरोप लगाने के बाद उसे बेतरह पीटे जाने का आरोप है। युवक के पिता के मुताबिक उनका बेटा बलवंत सिंह कुल्हड़िया टोल प्लाजा पर काम करता था। बलवंत के पिता सूर्य नारायण सिंह का आरोप है कि बेटा सुपरवाइजर था। बलवंत पर पिछले दिनों 50 रुपए चोरी का आरोप लगाकर टोल प्लाजा की छत पर ले जाकर बाउंसरों ने जमकर पिटाई की। इस पिटाई से बलवंत को गंभीर चोटें आईं। वो गोंडा में अपने घर लौट रहा था, लेकिन उसकी जान चली गई।

आरोप है कि बलवंत की मौत होने के पीछे हरियाणा के बाउंसर हैं। दरअसल, बलवंत यूपी के गोंडा का निवासी था। गोंडा से ही पहलवानों के यौन शोषण में घिरे बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह सांसद हैं। न्यूज चैनल आजतक के मुताबिक बलवंत की मौत के बाद टोल प्लाजा चला रही कंपनी ने हरियाणा और पश्चिमी यूपी के सभी कर्मचारियों को कहीं भेज दिया। ये सभी कर्मचारी मौके से फरार हो गए। यूपी पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज किया है। इस मामले में हरियाणा के रोहतक निवासी अभिमन्यु शर्मा, सुनील जाखड़, सुमित, विक्रम कौशिक के साथ यूपी के ज्ञानेंद्र सिंह और सागर गोलू का नाम सामने आया है।

आजतक के मुताबिक बलवंत सिंह यहां राजनीतिक चर्चा के दौरान सांसद बृजभूषण शरण सिंह का पक्ष लेता था। इस वजह से टोल प्लाजा पर तैनात हरियाणा और पश्चिमी यूपी के बाउंसरों ने उसे निशाना बनाया। फिर 50 रुपए की चोरी का आरोप लगाकर बलवंत सिंह को पीट-पीटकर मार दिया गया। एसपी प्रमोद कुमार ने इस मामले में केस दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार करने के आदेश दिए हैं। बलवंत की पिटाई का वीडियो भी वायरल हुआ था। जिसमें आरोपी पीटते हुए दिख रहे हैं।

Exit mobile version