आरा। बिहार के आरा में यूपी के मूल निवासी एक युवक की हत्या किए जाने का आरोप है। मामला एक टोल बूथ का है। युवक पर सिर्फ 50 रुपए की चोरी का आरोप लगाने के बाद उसे बेतरह पीटे जाने का आरोप है। युवक के पिता के मुताबिक उनका बेटा बलवंत सिंह कुल्हड़िया टोल प्लाजा पर काम करता था। बलवंत के पिता सूर्य नारायण सिंह का आरोप है कि बेटा सुपरवाइजर था। बलवंत पर पिछले दिनों 50 रुपए चोरी का आरोप लगाकर टोल प्लाजा की छत पर ले जाकर बाउंसरों ने जमकर पिटाई की। इस पिटाई से बलवंत को गंभीर चोटें आईं। वो गोंडा में अपने घर लौट रहा था, लेकिन उसकी जान चली गई।
बृजभूषण शरण सिंह के इलाके का होना पड़ गया भारी?
गोंडा के रहने वाले एक टोलकर्मी को बिहार के आरा में चोरी का आरोप लगाते हुए कुछ हरियाणवी बाउंसर्स ने पीट-पीटकर मार डाला। मृतक के पिता ने आरोप लगाते हुए कहा: चोरी का आरोप लगाकर बेटे को मारा गया है, जबकि मारने का कारण सांसद (बृजभूषण… pic.twitter.com/jX3cMx23Yt
— UP Tak (@UPTakOfficial) June 19, 2023
आरोप है कि बलवंत की मौत होने के पीछे हरियाणा के बाउंसर हैं। दरअसल, बलवंत यूपी के गोंडा का निवासी था। गोंडा से ही पहलवानों के यौन शोषण में घिरे बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह सांसद हैं। न्यूज चैनल आजतक के मुताबिक बलवंत की मौत के बाद टोल प्लाजा चला रही कंपनी ने हरियाणा और पश्चिमी यूपी के सभी कर्मचारियों को कहीं भेज दिया। ये सभी कर्मचारी मौके से फरार हो गए। यूपी पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज किया है। इस मामले में हरियाणा के रोहतक निवासी अभिमन्यु शर्मा, सुनील जाखड़, सुमित, विक्रम कौशिक के साथ यूपी के ज्ञानेंद्र सिंह और सागर गोलू का नाम सामने आया है।
आजतक के मुताबिक बलवंत सिंह यहां राजनीतिक चर्चा के दौरान सांसद बृजभूषण शरण सिंह का पक्ष लेता था। इस वजह से टोल प्लाजा पर तैनात हरियाणा और पश्चिमी यूपी के बाउंसरों ने उसे निशाना बनाया। फिर 50 रुपए की चोरी का आरोप लगाकर बलवंत सिंह को पीट-पीटकर मार दिया गया। एसपी प्रमोद कुमार ने इस मामले में केस दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार करने के आदेश दिए हैं। बलवंत की पिटाई का वीडियो भी वायरल हुआ था। जिसमें आरोपी पीटते हुए दिख रहे हैं।