News Room Post

UP: बलिया में छेड़खानी का विरोध करना नाबालिग लड़की को पड़ा महंगा, युवक ने की जिंदा जलाने की कोशिश

UP: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बलिया (Ballia) जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, यहां के गांव में एक युवक ने यौन इच्छाओं को खारिज करने पर नाबालिग लड़की को जला (Minor Girl Burnt) दिया।

fire

बलिया। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बलिया (Ballia) जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, यहां के गांव में एक युवक ने यौन इच्छाओं को खारिज करने पर नाबालिग लड़की को जला (Minor Girl Burnt) दिया। घटना शुक्रवार रात की है। किशोरी को शुक्रवार की रात युवक ने आग लगाकर जिंदा जलाने की कोशिश की। गंभीर हालत में उसे वाराणसी रेफर किया गया है। किशोरी के पिता ने पड़ोस के युवक पर छेड़खानी करने तथा विरोध पर जलाने का आरोप लगाया है।

16 वर्षीय किशोरी रात के करीब तीन बजे घर के छत से चिल्लाने लगी। आवाज सुनकर पहुंचे परिजनों की नजर पड़ी तो लड़की आग से झुलसकर छटपटा रही थी। घरवालों ने आग बुझाकर किशोरी को नीचे उतारा। इस दौरान लड़की के पिता का हाथ भी झुलस गया। पुलिस ने बताया कि 21 साल के आरोपी कृष्णा गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं पीड़िता को बलिया के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन हालत बिगड़ने पर उसे इलाज के लिए वाराणसी भेज दिया गया।

दुबहर थाना एसएचओ अनिल चंद्र तिवारी ने कहा कि लड़की के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम और पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। लड़की के पिता ने पुलिस को बताया कि बेटी उस व्यक्ति की यौन इच्छाओं को खारिज कर रही थी इसलिए आरोपी ने उसकी बेटी को घर से अगवा किया और उसे जला दिया।

Exit mobile version