News Room Post

वंदे भारत मिशन के जरिए पिछले 24 घंटे में 800 से अधिक भारतीयों के लाया गया स्वदेश वापस

नई दिल्ली। कोरोना संकट में केंद्र सरकार अपने नागरिकों का पूरा ख्याल रख रही है। इसी के चलते विदेशों में फंसे भारतीयों को लाने के लिए वंदे भारत मिशन चलाया जा रहा है। इस मिशन के जरिए जो लोग लॉकडाउन में दूसरे देशों में फंसे हैं उन्हें एयर इंडिया विमान के जरिए भारत वापस लाया जा रहा है। बता दें कि पिछले 24 घंटे में 800 से अधिक भारतीयों को स्वदेश लाया गया।

इतना ही नहीं मालदीव से 698 लोगों को वापस लेकर INS जलाश्व कुछ घंटों के बाद कोच्चि पहुंचने वाला है। शनिवार को लंदन के हीथ्रो हवाईअड्डे से 329 यात्रियों के साथ निकला एयर इंडिया का विमान सुबह करीब 4 बजे मुंबई पहुंचा। अपनी जमीन पर पहुंचकर यात्रियों के चेहरे पर सुकून था। कुछ भावुक भी थे।

एयरपोर्ट पर शुरुआती जांच के बाद सभी को बसों में बैठाकर मेडिकल जांच के लिए ले जाया गया। नियमों के मुताबिक सभी यात्री अभी क्वारनटीन किए जाएंगे। इससे पहले लंदन में हिंदुस्तान लौटने वाले यात्रियों की खुशी का ठिकाना नहीं था। ये सभी लोग लंदन कुछ दिनों के लिए गए थे लेकिन लॉकडाउन की वजह से वहीं फंस गए थे।

शारजाह से विशेष विमान 182 यात्री जब लखनऊ पहुंचे तो एयरपोर्ट पर ही उनकी थर्मल स्क्रीनिंग की गई। लखनऊ के बाहर के यात्रियों को बस और टैक्सी से उनके जिलों में भेजा जाएगाछ जो लखनऊ के हैं उन्हें तीन होटल में 14 दिन क्वारनटीन किया जाएगा।

इसके अलावा कुवैत से 163 यात्रियों को विशेष विमान से हैदराबाद लाया गया है। देर रात दोहा से कोच्चि एयरपोर्ट पर यात्रियों का एक और जत्था उतरा। शनिवार को पहली फ्लाइट ढाका से दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड हुई। इसमें सवार सभी 129 यात्रियों को क्वारनटीन किया गया है।

भारत लाए जा रहे सभी लोग वो हैं जो ल़ॉकडाउन के कारण विदेश में फंस गए थे और पिछले 30-40 दिनों से भारत आने की कोशिश कर रहे थे। एयर इंडिया 7 से 13 मई तक 12 देशों के लिए 64 उड़ानों का संचालन करके करीब 15 हजार लोगों को रेस्क्यू करने के मिशन में जुटी है। 15 मई के बाद मिशन का दूसरा चरण भी शुरू होगा।

Exit mobile version