नई दिल्ली। रामनवमी के शुभ अवसर पर देश के कई राज्यों से सांप्रदायिक झड़पों से जुड़ी कई घटनाएं सामने आई हैं। रामनवमी के मौके पर पर निकाले गए शांतिपूर्ण जुलूस के दौरान गुजरात, झारखंड से लेकर पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश से हिंसा की अलग-अलग घटनाएं सामने आईं हैं। जहां एक ओर गुजरात के हिम्मतनगर और आणंद में हिंसक झड़प देखने को मिली है, तो वहीं मध्य प्रदेश के बड़वानी और झारखंड के लोहरदगा और पश्चिम बंगाल के दक्षिण हावड़ा में भी जुलूस पर पथराव की खबरें मिली।
मध्य प्रदेश में हुई आगजनी
मध्य प्रदेश बड़वानी जिले के सेंधवा में रामनवमी के जुलूस के दौरान दो पक्षों में आमने सामने जमकर पत्थराव हुआ। ये घटना सेंधवा शहर स्थित झोगवाड़ा रोड की है। पथराव के दौरान सेंधवा थाना प्रभारी बलदेव मुजाल्दे सहित दो लोग घायल हो गए। दरअसल जुलूस में डीजे भी बज रहा था। रमजान के कारण कुछ लोगों ने डीजे बंद करने के लिए कहा, इस पर विवाद हो गया और फिर पथराव हो गया। उपद्रवियों ने दो मोटरसाइकिलों को आग लगा दी। इतना ही नहीं 2 से 3 धार्मिक स्थलों में की तोड़फोड़ की गई। हालात को काबू करने के लिए कर्फ्यू लगा दिया गया।
During Ram Navmi, Hindu Right Wing in India does not go to Ram temple to pray but goes to Mosques to throw stones and set them on fire! pic.twitter.com/991QUYftvC
— Ashok Swain (@ashoswai) April 10, 2022
झारखंड में सांप्रदायिक हिंसा
मध्य प्रदेश के अलावा झारखंड के लोहरदगा जिले में रामनवमी पर लगने वाले मेले में हिंसा और आगजनी की घटनाएं सामने आई है। जानकारी के अनुसार रामनवमी शोभायात्रा में शामिल लोगों पर एक खास समुदाय के लोगों द्वारा पथराव कर दिया गया फिर मेले में पहुंचकर करीब 10 मोटरसाइकिल और एक पिकअप वैन में आग लगा दी। बोकारो जिले में भी शोभायात्रा के दौरान हिंसा की खबरें आई हैं।
Anti Hindu forces activated and have caused violence during Ram Navmi celebrations
Himmatnagar Gujarat
Apparently someone is celebrating holy month ??pic.twitter.com/ziOmWr5YJr
— Curly Jeevi (@curlykrazy07) April 10, 2022
गुजरात में भी हंगामा
साबरकांठा जिले के हिम्मतनगर के छपरिया क्षेत्र में रामनवमी के मौके पर जुलूस निकाला जा रहा था और तभी जुलूस पर पथराव हो गया। हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे। इस दौरान उपद्रवियों ने पुलिस वाहन को भी नुकसान पहुंचाया।
Ram Navmi Shobha Yatra attacked by goons in Himmatnagar area of Sabarkantha – Gujarat
Stone pelting by by alleged peaceful community pic.twitter.com/9fOdUGeCGM
— Sanskar Rao?? (@SanskarBarot) April 10, 2022