News Room Post

Madhya Pradesh Opinion Poll: मध्य प्रदेश में खिलेगा कमल या कांग्रेस की बनेगी सरकार? इस ओपिनियन पोल से हुआ खुलासा

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव होने में अब कुछ ही दिन शेष रह गए है। राज्य की 230 विधानसभा सीटों पर 17 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। वहीं चुनाव से पहले भाजपा, कांग्रेस समेत अन्य पार्टियों ने अपनी कमर कस ली है। सभी दलों ने चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की लिस्ट भी जारी कर दी है। एक तरफ जहां सत्तारूढ़ भाजपा राज्य में फिर से अपनी सरकार बनाने की बात कर रही है। वहीं कांग्रेस पार्टी चुनाव में अपनी जीत का दावा कर रही है। लेकिन राज्य में दोनों दलों में से किसकी सरकार बनेगी। ये 3 दिसंबर को साफ हो जाएगा। इसी बीच INDIA TV-CNX ने मध्य प्रदेश का ओपिनियन पोल किया है। इस ओपिनियन पोल के जरिए ये जानने की कोशिश आखिर इस बार मध्य प्रदेश की जनता किस को सत्ता पर बैठना चाहती है? क्या लोग फिर से भाजपा की सरकार बनना चाहती है या फिर कांग्रेस को मौका देना चाहती है? इन सभी सवालों के जवाब इस ओपिनियन पोल के जरिए साफ हो गया है।

जानिए किसकी बनेगी सरकार?

बता दें कि INDIA TV-CNX पोल के मुताबिक, भाजपा के लिए अच्छी खबर आई है। कांग्रेस और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर भी देखने को मिल सकती है। दरअसल सर्वे के मुताबिक मध्य प्रदेश में फिर से कमल खिलने के आसार है यानि की भाजपा को पूर्ण बहुमत मिल सकता हैं। सूबे की 230 सीटों में से भाजपा को 119 सीटें मिलने का अनुमान हैं। वहीं कांग्रेस पार्टी को 107 सीटें मिल सकती है। जबकि अन्य को 4 सीटें मिल सकती हैं।

इसके अलावा सर्वे में लोगों से ये भी पूछा गया कि राज्य में मुख्यमंत्री कौन बनेगा? इस पर लोगों ने अपनी पहली पसंद शिवराज सिंह चौहान बताया है, 43% लोगों ने वोट दिया है। इसके अलावा दूसरे स्थान पर कमलनाथ को 40 फीसद सीएम बनने के आसार जताए है.. वहीं केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को 11% और दिग्विजय सिंह को 1% सीएम माना है।

इसके साथ ही सर्वे में जनता से ये भी जानने की कोशिश की गई है कि आखिर किस पार्टी के अंदर ज्यादा झगड़ा है? जिसके मुताबिक लोगों का मानना है कि भाजपा के अंदर ज्यादा अंदरूनी कलह है 53% लोगों का ये मानना है। इसके साथ ही कांग्रेस में 37% कलह बताई है। वहीं, 10 फीसद लोगों ने माना है कि कह नहीं सकते।

वहीं ओपिनियन पोल में लोगों ने 47% लोगों ने भाजपा की गारंटी पर विश्वास जताया है। वहीं कांग्रेस-41% और अन्य-9% बताई है। 3% लोगों ने मानना है कि कह नहीं सकते है।

Exit mobile version