News Room Post

Aluminium Utensils Side Effects: एल्युमीनियम के बर्तन में गलती से भी न पकाएं ये चीजें, हो जाती है जहर जैसा खतरनाक

नई दिल्ली। पुराने जमाने में मिट्टी और तांबे के बर्तनों में खाना पकाया जाता था। जो सेहत के लिए भी अच्छा होता था लेकिन आज के इस बदलते दौर में लोगों की दिनचर्या के साथ ही लोगों का रहन-सहन भी बदलाव आ चुका है। रहने-पहनने के साथ ही खाना बनाने वाले बर्तनों में भी बदलाव आ चुका है। अब ज्यादातर लोगों के घर में एलुमिनियम के बर्तन नजर आते हैं। इसी पर खाना पकाया जाता है। हालांकि एलुमिनियम में बकाया गया खाना हमारे सेहत के लिए अच्छा नहीं होता है। ये हमारी सेहत पर नकारात्मक असर डालता है। क्या आप जानते हैं कि एलुमिनियम में कई तरह की चीजों को गलती से भी नहीं पकाना चाहिए। अगर आप नहीं जानते तो आज हम आपको अपनी इस खबर में बताएंगे ऐसी कौन सी चीजें हैं जिन्हें आपको एलुमिनियम के बर्तनों में गलती से भी पकाने से बचना चाहिए।

एल्युमीनियम के बर्तन में बिलकुल न पकाएं ये खाना

सिरके से जुड़ी डिश- एक्सपर्ट्स की मानें तो सिरका एलुमिनियम के साथ तेजी से रिएक्शन करता है। ये शरीर के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। ऐसे में कभी भी आपको सिरके से जुड़ी कोई भी डिश एलुमिनियम के बर्तन में नहीं बनानी चाहिए।

टमाटर की ग्रेवी या सॉस- टमाटर एसिडिक नेचर वाला होता है। इसे जब एलुमिनियम के बर्तन में पकाया जाता है तो इसका टेस्ट खराब हो जाता है। इसके अलावा ये एलुमिनियम के साथ रिएक्ट करके खाने का स्वाद बिगाड़ देता है।

सिट्रस फूड्स- टमाटर और सिरके के साथ ही सिट्रिक फूड्स भी एलुमिनियम के साथ तेजी से रिएक्शन करता हैं। लेमन कर्ड, लेमन राइस जैसे पकवानों को एल्युमीनियम के बर्तनों में नहीं पकाना चाहिए। इससे सेहत को नुकसान पहुंचता है। ऐसे में आप जब भी कभी लेमन राइस या लेमन से जुड़ी कोई चीज बना रहे हो तो इन्हें एलुमिनियम के बर्तन में बनाने से बचें।

Exit mobile version