नई दिल्ली। दुनिया में ऐसी शायद ही कोई महिला होगी जो ये नहीं चाहती होगी कि उसके चेहरे का चमक, ग्लो थोड़ा और बढ़ जाए। हर महिला, लड़की अपने लुक, अपने चेहरे के निखार को लेकर बेहद पर्टिकुलर रहती है। फिर चाहे ब्यूटी क्रीम लगाना हो या घरेलु नुस्खे अपनाने हो, लड़कियां अपनी सुंदरता को लेकर समझौता बिलकुल नहीं करती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं केवल कॉस्मोलॉजी ही नहीं बल्कि एस्ट्रोलॉजी में भी कई ऐसे उपाय हैं जिनको अपनाने से आप अपने चेहरे का ग्लो बढ़ा सकती हैं और पहले से भी ज्यादा आकर्षक लग सकती हैं। सबसे मजेदार बात तो ये है कि इन उपायों को करने में आपके बहुत ज्यादा पैसे भी खर्च नहीं होंगे और आपको घर बैठे एक्ट्रेस की तरह निखार भी मिल जाएगा।
तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कॉस्मोलॉजी और एस्ट्रोलॉजी के फ्यूजन से बनें ऐसे ही एक उपाय के बारे में जिसे फॉलो करने से आपकी त्वचा भी बॉलीवुड एक्ट्रेसेस की तरह चमकने लग जाएगी।
स्किन का ग्लो बढ़ाने के Astro Tips:
- एक पानी का ग्लास लें।
- पानी के ग्लास में दो बूंद शहद डालें।
- इसके बाद इस पानी के ग्लास को ढक दें।
- इसके बाद इसके ऊपर 3125 पेपर पर लिखकर चिपका दें या किसी मार्कर से ये नंबर लिख दें।
- अब 2 से 3 घंटे तक इस ग्लास को छोड़ दें।
- 2 से 3 घंटे बाद आप उस पानी को पी लें
लगातार 15 से 20 दिनों तक ये उपाय करें, आपको अपने अंदर बदलाव महसूस होगा। आपका आकर्षण और ग्लो दोनों ही आपको बढ़ता हुआ नजर आएगा।