News Room Post

Omicron Variant: बच्चों में तेजी से फैल रहा ओमिक्रोन वेरिएंट का संक्रमण, देखे जा रहे हैं खास लक्षण

child civid

नई दिल्ली। दुनियाभर में ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों को देखते हुए दहशत का माहौल बना हुआ है। बाताय जा रहा है कि दुनियाभर में करीब 57 देशों में ओमिक्रॉन वेरिएंट के मामलों का पता चला है। वैज्ञानिकों की मानें तो इस वैरिएंट के बारे में अभी तक किसी तरह की कोई खास जानकारी नहीं मिल पाई है। वहीं सामने आई कुछ रिसर्च में यह भी पता चला है कि ओमिक्रोन का संक्रमण बच्चों में बड़े पैमाने में देखा जा रहा है। वहीं इस मामले में कुछ एक्सपर्ट्स का कहना है कि यह दुनिया के लिए बड़ी चुनौती भी बन सकता है। गौरतलब है कि ओमिक्रोन वेरिएंट का पता सबसे पहले दक्षिण अफ्रीका में चला था।

बच्चों में देखे जा रहे ओमिक्रोन के खास लक्षण
तेज बुखार आना।
लगातार सूखी खांसी आना।
हर समय थकान महसूस करना।
सिर में हर समय दर्द रहना।
गले में खराश की समस्या।
बच्चों को भूख ना लगना जैसी समस्या।

इस तरह करें ओमिक्रोन से बचाव
भीड़-भाड़ वाली जगहों से बच्चों को रखें दूर।
बच्चों को मास्क लगाकर ही बाहर निकालें।
संक्रमण की चपेट में आने के लक्षण दिखने पर टेस्ट जरूर करवाएं।
अगर आप में संक्रमण का पता चल गया है तो से खुद को Isolate कर लें।
वैक्सीन आने पर बच्चों को टीका जरूर लगवाएं।


बता दें कि भारत में भी यह वायरस काफी तेजी से फैल रहा है। दिल्ली में भी ओमिकॉन वैरिएंट का दूसरा मामला सामने आया है। जिसके बाद दिल्ली में ओमिक्रॉन संक्रमण के मरीजों की संख्या बढ़कर 2 हो गई है। वहीं भारत में अब 33 लोग इस संक्रमण की चपेट में आ गए हैं।

Exit mobile version