newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Omicron Variant: बच्चों में तेजी से फैल रहा ओमिक्रोन वेरिएंट का संक्रमण, देखे जा रहे हैं खास लक्षण

Omicron Variant: दुनियाभर में ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों को देखते हुए दहशत का माहौल बना हुआ है। बाताय जा रहा है कि दुनियाभर में करीब 57 देशों में ओमिक्रॉन वेरिएंट के मामलों का पता चला है।

नई दिल्ली। दुनियाभर में ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों को देखते हुए दहशत का माहौल बना हुआ है। बाताय जा रहा है कि दुनियाभर में करीब 57 देशों में ओमिक्रॉन वेरिएंट के मामलों का पता चला है। वैज्ञानिकों की मानें तो इस वैरिएंट के बारे में अभी तक किसी तरह की कोई खास जानकारी नहीं मिल पाई है। वहीं सामने आई कुछ रिसर्च में यह भी पता चला है कि ओमिक्रोन का संक्रमण बच्चों में बड़े पैमाने में देखा जा रहा है। वहीं इस मामले में कुछ एक्सपर्ट्स का कहना है कि यह दुनिया के लिए बड़ी चुनौती भी बन सकता है। गौरतलब है कि ओमिक्रोन वेरिएंट का पता सबसे पहले दक्षिण अफ्रीका में चला था।

Coronavirus Children

बच्चों में देखे जा रहे ओमिक्रोन के खास लक्षण
तेज बुखार आना।
लगातार सूखी खांसी आना।
हर समय थकान महसूस करना।
सिर में हर समय दर्द रहना।
गले में खराश की समस्या।
बच्चों को भूख ना लगना जैसी समस्या।

Coronavirus china

इस तरह करें ओमिक्रोन से बचाव
भीड़-भाड़ वाली जगहों से बच्चों को रखें दूर।
बच्चों को मास्क लगाकर ही बाहर निकालें।
संक्रमण की चपेट में आने के लक्षण दिखने पर टेस्ट जरूर करवाएं।
अगर आप में संक्रमण का पता चल गया है तो से खुद को Isolate कर लें।
वैक्सीन आने पर बच्चों को टीका जरूर लगवाएं।

corona vaccine in children
बता दें कि भारत में भी यह वायरस काफी तेजी से फैल रहा है। दिल्ली में भी ओमिकॉन वैरिएंट का दूसरा मामला सामने आया है। जिसके बाद दिल्ली में ओमिक्रॉन संक्रमण के मरीजों की संख्या बढ़कर 2 हो गई है। वहीं भारत में अब 33 लोग इस संक्रमण की चपेट में आ गए हैं।