News Room Post

रिहाना, ग्रेटा के ट्वीट पर बिना नाम लिए सचिन तेंदुलकर ने दिया कुछ ऐसे मुंहतोड़ जवाब

sachin tendulkar and Rihana

नई दिल्ली। किसान आंदोलन को लेकर पॉप सिंगर रिहाना के ट्वीट के बाद अब उनका भारत में भी कई मशहूर हस्तियों ने जमकर विरोध किया है। लोगों का कहना है कि भारत के आंतरिक मामले में बाहरी लोगों को बोलने का कोई हक नहीं है। इस कड़ी में अभिनेत्री कंगना रनौत, फिल्म अभिनेता अजय देवगन, अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी ने भी इस पर अपनी राय दी है। वहीं अब दिग्गज विदेशी हस्तियों के ट्वीट्स के बाद मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने भी ट्विटर के जरिए उन्हें करारा जवाब दिया है। बता दें कि मशहूर पॉप स्टार रिहाना और ग्रेटा थनबर्ग ने किसान आंदोलन को लेकर भारत पर सोशल मीडिया के जरिए निशाना साधा है। जिसके बाद से तमाम भारत की तमाम दिग्गज हस्तियों ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें जवाब दिए हैं। वहीं सचिन से पहले क्रिकेट की फील्ड से टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर प्रज्ञान ओझा ने भी ट्वीट के जरिए रिहाना जैसों को जवाब दिया था।

बता दें कि रिहाना और ग्रेटा के ट्वीट के बाद से ट्विटर पर#IndiaAgainstPropaganda  #IndiaTogether ट्रेंड हो रहे हैं। वहीं ट्विटर पर क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने लिखा, ‘भारत की संप्रभुता से किसी भी तरह का कोई भी समझौता नहीं किया जा सकता है। बाहरी ताकतें इसे देख तो सकती हैं, लेकिन इसमें हिस्सा नहीं ले सकती हैं। भारत को भारतीय जानते हैं और भारत को लेकर फैसले ले सकते हैं। एक देश के तौर पर हम एक रहते हैं।’

इससे पहले प्रज्ञान ओझा ने रिहाना को जवाब देते हुए ट्वीट किया था, ‘मेरा देश हमारे किसानों पर गर्व करता है और जानता है कि वे कितने महत्वपूर्ण हैं। मुझे विश्वास है कि इसे जल्द ही सुलझा लिया जाएगा। हमें हमारे अंदरूनी मामलों में किसी बाहरी व्यक्ति को नाक घुसेड़ने की जरूरत नहीं है।’

और किसने क्या कहा..

बता दें कि किसान आंदोलन पर पॉप सिंगर रिहाना के ट्वीट पर बॉलीवुड की मशहूर ने हस्तियों ने मोर्चा संभाल लिया है। कंगना रनौत, अजय देवगन, अक्षय कुमार सरीखे कलाकारों ने बाहरी लोगों को इस विषय में हस्तक्षेप करने पर लताड़ लगाई है।

अक्षय कुमार

अक्षय कुमार ने ट्विटर पर लिखा, ‘किसान हमारे देश का एक अत्यंत महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और उनके मुद्दों को हल करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। मतभेद पैदा करने वाले किसी व्यक्ति पर ध्यान देने के बजाय एक सौहार्दपूर्ण संकल्प का समर्थन करें।’

अजय देवगन

अजय देवगन ने लिखा है, भारत और भारत की पॉलिसीज के खिलाफ किसी झूठे प्रोपागैंडा में मत आइए। इस घड़ी में बिना किसी झगड़े के एकजुट होने की जरूरत है।

कंगना रनौत

कंगना रनौत ने करारा जवाब देते हुए अपने ट्वीट में लिखा कि- कोई भी इस बारे में बात नहीं कर रहा है, क्योंकि वे किसान नहीं, आतंकवादी हैं। ये भारत को बांटने की कोशिश कर रहे हैं, ताकि चीन हमारे कमजोर टूटे हुए राष्ट्र को अपने कब्जे में ले सके और इसे अमेरिका की तरह ही चीनी उपनिवेश बना सके..। चुप हो जाओ तुम मूर्ख, हम आपकी तरह अपना देश नहीं बेच रहे हैं।

रिहाना का ट्वीट क्या था?

दरअसल रिहाना ने ट्वीट कर लिखा, ‘हम इस बारे में बात क्यों नहीं कर रहे हैं?’ इसके साथ ही उन्होंने अपने ट्वीट में #FarmersProtest को भी दर्ज किया है।

Exit mobile version