मेलबर्न। टी20 विश्व कप 2022 के शुरू होने से पहले पाकिस्तान की टीम मुसीबत में नजर आ रही है। पाकिस्तान के खतरनाक युवा बल्लेबाज शान मसूद के सिर में प्रैक्टिस सेशन के दौरान गेंद लगी है। जिसके बाद घायल शान मसूद को फौरन अस्पताल ले जाया गया। हालांकि अभी तक यह रिपोर्ट सामने नहीं आई है कि उनको लगी चोट कितनी खतरनाक है। 23 अक्टूबर को भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले महा मुकाबले से पहले पाकिस्तान के तेजतर्रार बल्लेबाज का इस तरह से घायल होना पाकिस्तानी टीम के लिए किसी मुसीबत से कम नहीं है।
Update:
قومی کھلاڑی شان مسعود کو پریکٹس کے دوران شدید تیز گیند لگی اور گیند شان مسعود کے منہ پر لگی… پی سی بی میڈیکل پینل شان مسعود کا مکمل معائنہ کررہا ہے
Get well soon bro @shani_official#PakistanCricket #PAKvIND #ShanMasood pic.twitter.com/jm064UWlPR— Qadir Khawaja (@iamqadirkhawaja) October 21, 2022
जैसे ही शान को गेंद लगी पाकिस्तानी प्लेयर्स की जान हलक में अटक गई। मोहम्मद नजवा तो हवाक रह गए। वह हैरान थे, तुरंत ही पाकिस्तानी प्लेयर्स अपने साथी को संभालते नजर आए। लेकिन चोट इतनी खतरनाक थी कि वह मैदान पर 1 मिनट भी ना रुक पाए और फौरन उन्हें अस्पताल ले जाया गया।