News Room Post

Ram Mandir Pran Pratishtha Invitation: धोनी के बाद विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को मिला राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण

नई दिल्ली। इस वक्त पूरा देश प्रभु श्रीराम की आस्था के सागर में डूबा हुआ है। दरअसल 22 जनवरी को यूपी के अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन होगा। प्राण प्रतिष्ठा के बाद रामलला को राम मंदिर में स्थापित किया जाएगा। जिसका काउंटडाउन शुरू हो चुका है। बता दें कि राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में राजनेताओं से लेकर बॉलीवुड और खेल जगत की कई हस्तियां इसमें शामिल होगी। इस समारोह शामिल होने के लिए लगातार सितारों को न्योता भेजा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली और उनकी वाइफ अभिनेत्री अनुष्का शर्मा को भी राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण मिला है। इसकी तस्वीर सामने आई है।

फोटो में देखा जा सकता है कि विराट और अनुष्का शर्मा समारोह का न्योता मिलने पर काफी खुश दिखाई दे रहे है। बता दें कि बीते दिन टीम इंडिया को साल 2011 में वनडे विश्व कप की ट्रॉफी दिलाने वाले पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने का न्योता दिया गया था।

इससे पहले 13 जनवरी को मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम में भाग लेने के लिए निमंत्रण पत्र दिया गया था। उन्हें RSS के सह प्रांत कार्यवाह धनंजय सिंह और झारखंड भाजपा संगठन मंत्री कर्मवीर सिंह ने न्योता दिया। बता दें कि राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में क्रिकेट जगत और भी कई पूर्व खिलाड़ी शामिल होंगे।

वहीं राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी हरभजन सिंह ने पीएम मोदी और रामभक्तों को बधाई दी। 22 जनवरी को उन्होंने ऐतिहासिक दिन बताया था। हरभजन सिंह ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर वीडियो मैसेज जारी किया था।

बता दें कि प्राण प्रतिष्ठा समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि होंगे। इसके अलावा कार्यक्रम में 7 हजार लोगों के शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है। कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए विशेष तैयारियां की जा रही है। कार्यक्रम में बॉलीवुड से अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार, अजय देवगन, माधुरी दीक्षित, कंगना रनौत समेत कई सेलेब्स शामिल होंगे।

Exit mobile version