News Room Post

Diwali 2023: बी-टाउन के 6 फेमस कपल की शादी के बाद होगी ये पहली दिवाली, एक कपल साथ होकर भी नहीं मना पाएगा साथ में त्योहार

Diwali 2023: बॉलीवुड में भी इस साल कई कपल शादी के बंधन में बंधे है जो इस साल अपनी पहली दिवाली मनाएंगे। तो आइए आपको बताते हैं उन बी-टाउन कपल्स के बारे में जो शादी के बाद कल अपनी पहली दीवाली मनाने वाले हैं।

नई दिल्ली। देशभर में 12 नवंबर यानी रविवार के दिन दीवली का त्योहार मनाया जाने वाला है। दिवाली के त्योहार का सभी को बेसब्री से इंतजार रहता है। क्या आम और क्या खास हर कोई दिवाली के लिए एक्साइटेड रहता है। खासकर जिन लोगों की अभी-अभी शादी हुई है वो दिवाली के लिए बेहद एक्साइटेड रहते हैं। जिन लड़कियों को अपनी पहली दिवाली ससुराल में माननी होती है उनका एक्साइटमेंट लेवल तो अलग ही सातवें आसमान पर होता है। बॉलीवुड में भी इस साल कई कपल शादी के बंधन में बंधे है जो इस साल अपनी पहली दिवाली मनाएंगे। तो आइए आपको बताते हैं उन बी-टाउन कपल्स के बारे में जो शादी के बाद कल अपनी पहली दीवाली मनाने वाले हैं।

लावण्या त्रिपाठी-वरुण तेज

साउथ इंडियन एक्ट्रेस लावण्या त्रिपाठी और वरुण तेज हाल ही में शादी के बंधन में बंधे हैं। दोनों ने इसी महीने 1 नवंबर 2023 को इटली में एक-दूसरे के साथ सात फेरे लिए। ऐसे में ये फिल्म इंडस्ट्री के सबसे नए नवेले शादीशुदा जोड़े हैं। जो शादी के बाद कल अपनी पहली दिवाली मनाएंगे।

राघव चड्ढा- परिणीति चोपड़ा

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने AAP पार्टी के सांसद राघव चड्डा के साथ सितंबर 2023 राजस्थान के उदयपुर में रॉयल वेडिंग सेरेमनी में सात फेरे लिए। ऐसे में परिणीति की अपने ससुराल में ये पहली दिवाली होगी।

सोनाली सहगल और आशीष सजनानी

”प्यार का पंचनामा” फेम एक्ट्रेस सोनाली सहगल ने भी इसी साल जून मेम अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड आशीष सजनानी के साथ शादी की थी। ये कपल भी शादी के बाद पहली बार एक साथ दिवाली मनाएगा।

कियारा आडवाणी सिद्धार्थ मल्होत्रा

बी-टाउन के सबसे प्यारे कपल में से एक कियारा आडवानी और सिद्धार्थ मल्होत्रा भी इस साल शादी के बाद पहली बार दिवाली मनाएंगे। इससे पहले इस कपल ने दिल्ली में एक साथ करवा चौथ भी मनाया था। बता दें कि दोनों ने फरवरी 2023 में शादी की थी।

स्वरा भास्कर- फहद अहमद

बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने सपा के नेता फहाद अहमद से फरवरी 2023 में शादी की थी, ऐसे में स्वरा और फहाद भी शादी के बाद पहली बार दिवाली मनाएंगे। हाल ही में स्वरा एक बच्चे की मां बनी हैं।

अथिया शेट्टी-केएल राहुल

अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल ने भी इसी साल जनवरी के महीने में शादी की थी। हालांकि ये कपल एक साथ दिवाली नहीं मना पाएगा, क्योंकि केएल राहुल वनडे वर्ल्ड कप 2023 में व्यस्त हैं, तो अथिया शेट्टी मुंबई में हैं।

Exit mobile version