News Room Post

Imran Khan’s arrest warrant: तो अब सलाखों के पीछे जाएंगे पाक के पूर्व पीएम इमरान खान !,इस्लामाबाद पुलिस ने जारी किया अरेस्ट वारंट

नई दिल्ली। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान मुश्किलों में फंस गए हैं। बीते दिनों की उनकी गलती अब उन पर भारी पड़ रही है। उनकी गलती अब उन्हें सलाखों के पीछे पहुंचाने पर उतारू हो चुकी है। दरअसल, इमरान खान के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी किया गया है। यह वारंट पूर्व न्यायाधीश पर विवादित टिप्पणी के मामले में जारी की गई है। माना जा रहा है कि उनकी गिरफ्तारी हो सकती है। इस्लामाबाद कोर्ट ने उनके खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी किया है। अब ऐसी स्थिति में पूर्व पीएम के खिलाफ क्या कुछ कार्रवाई की जाती है। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी।

जानें पूरा माजरा 

दरअसल, इमरान खान के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश जेबा चौधरी पर विवादित टिप्पणी की थी, जिसे लेकर उनके खिलाफ अदालती कार्रवाई भी शुरू की गई थी। जिसके बाद उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है। बता दें, इमरान के खिलाफ कई धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। जिसमें पाकिस्तान दंड संहिता (पीपीसी), 506 (आपराधिक धमकी के लिए सजा), 504 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान), 189 (लोक सेवक को चोट की धमकी), और 188 (जनता द्वारा विधिवत रूप से प्रख्यापित आदेश की अवज्ञा) शामिल हैं। माना जा रहा है कि कोर्ट में पेश नहीं होने की वजह से उनके खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी किया गया है। बता दें कि बीते आज सुनवाई के दौरान भी इमरान खान ने माफी मांगने से गुरेज ही किया है। हालांकि, उन्होंने इस्लामाबाद हाईकोर्ट को अपना जवाब दाखिल कर दिया था।

गौरतलब है कि बीते 22 सितंबर को हुई सुनवाई के दौरान इमरान खान इस्लामबाद हाईकोर्ट को आश्वास्त किया था कि वे फिर कभी महिला न्यायाधीश के खिलाफ अभद्र टिप्पणी नहीं करेंगे। लेकिन, आज सुनवाई के दौरान उनके तेवर कुछ सख्त नजर आ रहे थे। उन्होंने यहां तक कहा था कि संभवत बयान जारी करते दौरान उन्होंने सीमा रेखा का उल्लंघन किया है।

Exit mobile version