News Room Post

Pakistan Political Crisis: देश को संबोधित करने वाले थे इमरान खान, कमर बाजवा से वार्ता के बाद बदला प्लान

kamar bajwa

नई दिल्ली। पाकिस्तान की राजनीतिक अस्थिरता के बीच वजीर-ए-आजम इमरान खान आज यानी की बुधवार को देश की जनता को संबोधित करने वाले थे। माना जा रहा था कि जिस तरह से विपक्षी दलों ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है, उसकी वजह से इमरान अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं। विश्व बिरादरी में लगातार उनके इस्तीफे की चर्चा अपने चरम पर पहुंच चुकी था, लेकिन अब खबर है कि उन्होंने अपना प्लान बदल लिया है। वे आज यानी की बुधवार को देश को संबोधित नहीं करेंगे और रही बात उनके इस्तीफे की तो उस पर फिलहाल कोई भी टिप्पणी करना मुनासिब न रहेगा। बता दें कि पाकिस्तानी सेनाध्यक्ष कमर बाजवा से मुखातिब होने के बाद इमरान ने देश को संबोधित करने का प्लान बदल दिया। हालांकि, अभी तक यह जानकारी सार्वजनिक नहीं हो पाई है कि उन्होंने कमर बाजवा से किन मसलों पर वार्ता की थी।

अब ऐसे में सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हुई है कि पाकिस्तान में जारी राजनीतिक संकट के बीच वजीर-ए-आजम का अगला कदम क्या होता है। बता दें कि पाकिस्तान में पिछले कुछ दिनों से सेना समेत अन्य विपक्षी दलों की तरफ से इमरान खान पर लगातार इस्तीफे का दवाब बनाए जा रहा है। इमरान पर आरोप है कि वे मुल्क की आवाम की उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाए हैं। उनके कार्यकाल में देश में  महंगाई अपने चरम पर पहुंच चुकी है, तो अन्य मोर्चों पर मुल्कत की दुश्वारियां अपने शबाब पर है।

 

Exit mobile version