News Room Post

लंदन में किसानों के मुद्दे पर प्रदर्शन करने की तैयारी में खालिस्तान समर्थक, भारतीय उच्चायोग ने अपनाया सख्त रुख

indian high commission britain

नई दिल्ली। दिल्ली में हो रहे किसानों का आंदोलन अब तेजी पकड़ता जा रहा है। इस प्रदर्शन को लेकर अब लंदन में भी खालिस्तानी समर्थक विरोध प्रदर्शन करने के विचार में हैं। इसको लेकर वे तैयारी भी कर रहे हैं। आपको बता दें कि खालिस्तानी समर्थकों के इस रूख को भांपते हुए वहां भारतीय उच्चायोग ने सख्ती दिखाते हुए इस मुद्दे को यूके मेट्रोपॉलिटन पुलिस के सामने उठाया है। गौरतलब है कि 10 दिसंबर को खालिस्तानी संगठन SFJ प्रदर्शन की तैयारी कर रहा है। वहीं दिल्ली में कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों ने दिल्ली में अपना रूख साफ कर दिया है कि केंद्र सरकार जब तक इस कानून को वापस नहीं लेती तबतक उनका आंदोलन चलता रहेगा। बता दें कि 9 दिसंबर को सरकार से सरकार और किसानों की वार्ता का नया राउंड होना है। उससे पहले दिल्ली के सीमाओं पर किसानों का आंदोलन जारी है।

वहीं आज आंदोलन का 11वां दिन है। इस बीच किसान आंदोलन का सहारा लेकर खालिस्तानी एजेंडा भी एक्टिवेट हो गया है। बता दें कि लंदन में 10 दिसंबर को खालिस्तान समर्थक संगठनों ने प्रदर्शन का प्लान किया है। इस बात की भनक लगते ही मोदी सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। लंदन में भारतीय उच्चायोग ने यूके मेट्रोपॉलिटन पुलिस के सामने खालिस्तान समर्थक संगठनों की ओर से किसानों के मुद्दे पर प्रदर्शन के प्लान का मुद्दा उठाया है।

खालिस्तानी समर्थकों के प्रदर्शन को लेकर जानकारी मिली है कि, 10 दिसंबर को खालिस्तानी अलगाववादी ग्रुप सिख्स फॉर जस्टिस यानी SFJ ने प्रदर्शन का प्लान बनाया है। भारत सरकार ने इस संगठन पर पिछले साल ही बैन लगा दिया था। ऐसे में भारतीय उच्चायोग ने इस प्रतिबंधित संगठन के प्रदर्शन के प्लान के मुद्दे को लंदन की पुलिस के सामने उठाया है।

Exit mobile version