News Room Post

Global Leaders Also Paid Tribute To Manmohan Singh : कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों समेत तमाम वैश्विक नेताओं ने भी मनमोहन सिंह को दी श्रद्धांजलि

Global Leaders Also Paid Tribute To Manmohan Singh : विश्व के कई नेताओं ने मनमोहन सिंह के व्यक्तित्व की प्रशंसा करते हुए अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर उनकी भूमिका को याद किया है। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा, डॉ. मनमोहन सिंह के रूप में भारत ने एक महान व्यक्ति और फ्रांस ने एक सच्चा मित्र खो दिया है।

नई दिल्ली। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर न केवल अपने देश के लोग गमगीम हैं बल्कि दूसरे देशों में भी उनको याद किया जा रहा है। फ्रांस, रूस, चीन, श्रीलंका, नेपाल, अमेरिका समेत कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों और अन्य वैश्विक नेताओं ने मनमोहन सिंह के व्यक्तित्व की प्रशंसा करते हुए अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर उनकी भूमिका को याद किया है और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा, डॉ. मनमोहन सिंह के रूप में भारत ने एक महान व्यक्ति और फ्रांस ने एक सच्चा मित्र खो दिया है। उन्होंने अपना जीवन देश के लिए समर्पित कर दिया था। हमारी संवेदनाएं उनके परिवार और भारत के लोगों के साथ हैं।

India has lost a great man, and France a true friend, in the person of Dr. Manmohan Singh. He had devoted his life to his country. Our thoughts are with his family and the people of India.
— Emmanuel Macron (@EmmanuelMacron) December 27, 2024

नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा, भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर गहरा दु:ख हुआ। एक दूरदर्शी नेता, उनकी बुद्धिमत्ता, विनम्रता और समर्पण ने भारत को वैश्विक ऊंचाइयों के लिए प्रेरित किया। स्थायी मित्रता के लिए उनके समर्थन को नेपाल हमेशा याद रखेगा।

Deeply saddened by the passing of Dr. Manmohan Singh, former PM of India. A visionary leader, his wisdom, humility, and dedication shaped India and inspired the region. Nepal will forever remember his support for democracy and lasting friendship.
— K P Sharma Oli (@kpsharmaoli) December 27, 2024

अमेरिका के विदेश सचिव एंटनी ब्लिंकन ने कहा, मनमोहन सिंह भारत और अमेरिका की रणनीतिक साझेदारी के सच्चे समर्थक थे। भारत-अमेरिका संबंधों में बीते दो दशकों में जो भी सुधार हुए, उसकी नींव मनमोहन सिंह ने ही रखी थी। आर्थिक सुधारों और भारत को तेज आर्थिक विकास की राह पर ले जाने के लिए मनमोहन सिंह को हमेशा याद किया जाएगा।

I am saddened to learn of the passing of my former colleague, Prime Minister Manmohan Singh. He was an individual of exceptional intelligence, integrity, and wisdom. Laureen and I wish to convey our condolences to all his family and friends.
— Stephen Harper (@stephenharper) December 26, 2024

भारत में रूसी राजदूत डेनिस अलीपोव ने कहा, डॉ. मनमोहन सिंह का निधन भारत और रूस के लिए बहुत दुखद है। भारत और रूस के द्विपक्षीय संबंधों में  मनमोहन सिंह का योगदान अतुलनीय था। उनके सौम्य स्वभाव और अर्थशास्त्री के रूप में उनकी विशेषज्ञता को सदैव सराहा जाएगा।

It is moment of poignant sorrow and grief for India and for Russia. Dr Manmohan Singh‘s contribution to our bilateral ties was immeasurable. His suave demeanor was always endearing as unquestionable was his expertise as an economist and his commitment to the progress of India. pic.twitter.com/rxjUQsFgj5
— Denis Alipov 🇷🇺 (@AmbRus_India) December 26, 2024

चीन के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने भारत-चीन संबंधों के विकास में सकारात्मक योगदान के लिए मनमोहन सिंह को याद किया। मनमोहन सिंह के कार्यकाल के दौरान दोनों देशों के बीच विवादित सीमा मुद्दे को सुलझाने के लिए प्रमुख समझौतों पर हस्ताक्षर हुए थे।

VIDEO | Here's what Former Sri Lanka President Ranil Wickremesinghe (@RW_SRILANKA) said on the demise of former PM Manmohan Singh.

"I've known him since 1992, when he was Finance Minister and opened up India's economy. He contributed to both India's growth and Indo-Lanka… pic.twitter.com/vchUBzmjP7
— Press Trust of India (@PTI_News) December 27, 2024

श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने मनमोहन सिंह के निधन पर श्रद्धांजलि देते हुए कहा, मैं उन्हें 1992 से जानता हूं, जब वह वित्त मंत्री थे और उन्होंने भारत की अर्थव्यवस्था को दूसरे देशों के लिए खोला था। उन्होंने भारत के विकास और भारत-श्रीलंका संबंधों में योगदान दिया। हम उनके योगदान की सराहना करते हैं।

Exit mobile version