News Room Post

मुंबई हमलों का मास्टरमाइंड जकी-उर-रहमान लखवी पाकिस्तान में गिरफ्तार

zakiur rehman lakhvi

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के आतंकवाद निरोधक अधिकारियों ने मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड और आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के कमांडर जकी-उर-रहमान लखवी (Zakiur Rehman Lakhvi) को गिरफ्तार कर लिया है। लखवी मुंबई हमला मामले में 2015 से ही जमानत पर था। उसे आतंकवाद निरोधक विभाग (सीटीडी) ने गिरफ्तार किया।

आपको बता दें कि 26 नवंबर 2008 को पाकिस्तानी सेना और खुफिया एजेंसी की शह पर लश्कर ए तैयबा के आतंकवादियों ने मुंबई में कई जगहों पर हमले किए थे। इस हमले में कई विदेशियों समेत 155 लोगों की मौत हो गई थी।

 

 

 

 

Exit mobile version