News Room Post

Pakistan: पाकिस्तान ने रिहा किए 203 भारतीय नागरिक, लंबे समय से पडोसी मुल्क की जेलों में थे कैद

pakistan

नई दिल्ली। पाकिस्तान की जेलों में भारत के कई नागरिक कैद हैं, जो कई सालों से भारत वापस आने के प्रयास में हैं। लेकिन पाकिस्तान सरकार ने कुछ लोगों को तो जासूसी के आरोपों में जेल में डाल रखा है तो कई समुद्री सीमा को पार कर पाकिस्तान की सीमा में पहुंचे मछुआरों को भी जेल में पाकिस्तान ने कैद कर रखा है। इस बीच एक बड़ी खबर ये आ रही है कि पाकिस्तान सरकार ने अपनी जेलों में बंद 203 भारतीयों को रिहा कर दिया है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। भुट्टो ने कहा कि पाकिस्तान 200 भारतीय मछुआरों और तीन नागरिक कैदियों को रिहा किया। उन्होंने कहा कि उनका देश मानवीय आधार पर 200 भारतीय मछुआरों और तीन असैन्य कैदियों को रिहा कर दिया है। इसके बाद ही मछुआरों के उन परिवारों में ख़ुशी की लहर दौड़ गई है जो एक लंबे समय से उनके रिहा होने का इंतजार कर रहे थे।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि पाकिस्तानी विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ने एक ट्वीट के जरिए इसकी जानकारी दी, उन्होंने ट्वीट में लिखा, “आज, पाकिस्तान 200 भारतीय मछुआरों और 3 नागरिक कैदियों को रिहा कर रहा है। इससे पहले, 198 भारतीय मछुआरों को 12 मई, 2023 को छोड़ा गया था। यह मानवीय मामलों का राजनीतिकरण नहीं करने की पाकिस्तान की नीति के अनुसार है। करुणा को राजनीति से ऊपर रखने की जरूरत है।

गौर करने वाली बात ये है कि कुछ समय पहले ही भारतीय तटरक्षक जहाज ने भारतीय मछुआरों को पाकिस्तानी चुंगल से रिहाकरवाने का बड़ा ही साहसी कार्य किया था। खबर मिली थी कि इन मछुआरों को पाकिस्तान समुद्री सुरक्षा एजेंसी (पीएमएसए) इन्हें पाकिस्तानी बंदरगाह लेकर जाने वाली थी। यह घटना 6 अक्टूबर को हुई थी जब भारतीय तटरक्षक जहाज अरिंजय को जखाऊ से एक भारतीय मछली पकड़ने वाली नाव हरसिद्धि -5 से जुड़ी एक आपात स्थिति के बारे में सूचना मिली थी। इस नाव के मछुआरे पाकिस्तानी सीमा के नजदीक मछली पकड़ रहे थे।

Exit mobile version