News Room Post

अब मालदीव ने पाकिस्तान को दिया तगड़ा झटका, OIC की बैठक में दिया ये बयान

भारत का पक्ष लेते हुए मालदीव ने कहा कि उसपर इस्लामोफोबिया का आरोप लगाना गलत है। दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत में 20 करोड़ से ज्यादा मुस्लिम रहते हैं। मालदीव ने कहा कि भारत पर इस्लामोफोबिया का गलत आरोप दक्षिण एशिया में धार्मिक सद्भाव को नुकसान पहुंचाएगा।

नई दिल्ली। इस्लामिक सहयोग संगठन (ओआईसी) की बैठक में पाकिस्तान को करारा झटका लगा है। दरअसल इस बार भारत के खिलाफ इस्लामोफोबिया के दुष्प्रचार की पाकिस्तान की साजिश नाकाम हो गई है। ओआईसी की बैठक में मालदीव ने भारत का पक्ष लेते हुए पाकिस्तान को जमकर लताड़ लगाई है।

भारत का पक्ष लेते हुए मालदीव ने कहा कि उसपर इस्लामोफोबिया का आरोप लगाना गलत है। दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत में 20 करोड़ से ज्यादा मुस्लिम रहते हैं। मालदीव ने कहा कि भारत पर इस्लामोफोबिया का गलत आरोप दक्षिण एशिया में धार्मिक सद्भाव को नुकसान पहुंचाएगा। चर्चा के दौरान यह भी कहा गया कि सोशल मीडिया पर किए जा रहे दुष्प्रचार अभियानों को 1.3 मिलियन लोगों की भावना को दर्शाने के रूप में नहीं किया जाना चाहिए।

हाल ही के वर्षों में  भारत ने कई इस्लामी देशों के साथ अपने संबंधों को मजबूत किया है, हालांकि कुछ सांप्रदायिक दंगों ने मोदी सरकार की छवि को कुछ नुकसान पहुंचाया है। आपको बता दें कि दो दिन पहले ओआईसी ने पाकिस्तान की जुबान बोलते हुए भारत में ‘इस्‍लामोफोबिया’ के कथित मामलों पर चिंता व्यक्त की थी।

गुरुवार को केंद्रीय मंत्री मुख्‍तार अब्‍बास नकवी ने OIC को भारत की ओर से जवाब दिया। उन्‍होंने कहा कि ‘भारत मुसलमानों के लिए जन्‍नत है और जो लोग इस माहौल को खराब करने की कोशिश कर रहे हैं, वो भारतीय मुसलमानों के दोस्‍त नहीं हो सकते।’

Exit mobile version