नई दिल्ली। पाकिस्तान के प्रसिद्ध धार्मिक स्कॉलर मौलाना तारिक जमील (Maulana Tariq Jameel) इस वक्त अस्पताल में है। बीते दिन मंगलवार को दिल का दौरा (Heart Attack) पड़ने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था। खुद उनके बेटे यूसुफ जमील ने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी और कहा कि दिल का दौरा पड़ने के बाद पिता को कनाडा (Canada) में एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। बता दें, मौलाना तारिक जमील (Maulana Tariq Jameel Health) पाकिस्तान के प्रसिद्ध धार्मिक स्कॉलर हैं। कई मुस्लिम क्रिकेटर्स भी मौलाना तारिक जमील को मानते हैं।
एक्टर आमिर खान भी करते हैं फॉलो
तारिक जमील के फॉलोअर्स की संख्या करोड़ों में है, कई मुल्कों में उनके चाहने वाले हैं। खासकर भारत और पाकिस्तान से उन्हें लोगों का प्यार मिलता है। भारतीय एक्टर आमिर खान भी उन्हें काफी मानते हैं। कहा जाता है कि एक्टर संग उनके काफी करीबी रिश्ते हैं। जब आमिर खान हज के लिए गए थे तो उस वक्त उन्होंने तारिक जमील संग घंटों बात की थी।
بابا جان اس وقت کینیڈا میں ہیں اور ان کو دل کا دورہ پڑنے پر ہسپتال منتقل کیا گیا ہے. اللہ کے فضل سے اب ان کی حالت بہت بہتر ہے. آپ سب احباب سے دعاؤں کی درخواست ہے. اللہ رب العزت والد محترم کو صحت کاملہ عطا فرمائے.
— Yousaf Jamil (@YousafjamilMTJ) December 27, 2022
कैसी है अब तारिक जमील की सेहत
बेटे यूसुफ जमील ने मौलाना तारिक जमील के सेहत का अपडेट देते हुए कहा है कि अस्पताल में इलाज के बाद उनकी सेहत में काफी सुधार आया है। अब उनकी हालत स्थिर है। बेटे यूसुफ जमील ने एक वीडियो को यूट्यूब पर पोस्ट करते हुए बताया था कि दोपहर 1:00 बजे (पाकिस्तान का समय) पिता को सीने दर्द उठा था। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया।
अफवाहें फैलाने से बचें- यूसुफ जमील
बेटे यूसुफ जमील ने लोगों से सोशल मीडिया पर अपील भी की है कि उनके पिता को लेकर अफवाहें न फैलाई जाए। सोशल मीडिया पर मौलाना तारिक जमील की सेहत को लेकर लोग परेशान नजर आ रहे हैं और उनकी सेहत को लेकर दुआ मांग रहे हैं।