News Room Post

महाराष्ट्र सरकार का आदेश : मंत्रालय के सभी कर्मचारियों, अधिकारियों और आगंतुकों के लिए फेस मास्क पहनना अनिवार्य

नई दिल्ली। देशभर में कोरोना के मरीज बढ़ते जा रहे हैं, इसमें सबसे ज्यादा केस महाराष्ट्र से आ रहे हैं। ऐसे में एहतियात के तौर पर लॉकडाउन की घोषणा तो की ही गई है लेकिन अब राज्य सरकार की तरफ से महाराष्ट्र में एक और आदेश दिया गया है। बता दें कि महाराष्ट्र सरकार ने आदेश दिया है कि अब मंत्रालय के सभी कर्मचारियों को मास्क पहनना जरूरी होगा।

एक आदेश के जरिए कहा गया है कि, ‘आने वाले कुछ महीनों के लिए महाराष्ट्र मंत्रालय के सभी कर्मचारियों, अधिकारियों और आगंतुकों के लिए फेस मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। बिना फेस मास्क के किसी को भी प्रवेश करने नहीं दिया जाएगा। Coronavirus की रोकथाम के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है।’

बता दें कि महाराष्ट्र में मरीजों का आंकड़ा 700 पार कर गया है। बीते 24 घंटे में कोरोना के 113 नए मरीज मिलने से राज्य में हाहाकार मचा हुआ है। सूबे में अबतक 748 लोग कोरोना बीमारी की चपेट में हैं, जबकि मौत का आंकड़ा बढ़कर 45 हो गया है। यहां  बीते 24 घंटे में 13 मरीजों की सांसें टूट टुकी हैं।

इसके अलावा अगर देश में कोरोना के मरीजों की बात करें तो देश में अबतक कोरोना के मरीजों की संख्या 3578 हो चुकी है। इस वायरस से मरने वालों का आंकड़ा 89 तक पहुंच गया है। हालांकि अबतक 280 मरीज कोरोना के खिलाफ जंग जीतकर घर लौट चुके हैं।

Exit mobile version