newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

महाराष्ट्र सरकार का आदेश : मंत्रालय के सभी कर्मचारियों, अधिकारियों और आगंतुकों के लिए फेस मास्क पहनना अनिवार्य

महाराष्ट्र में मरीजों का आंकड़ा 700 पार कर गया है। बीते 24 घंटे में कोरोना के 113 नए मरीज मिलने से राज्य में हाहाकार मचा हुआ है। सूबे में अबतक 748 लोग कोरोना बीमारी की चपेट में हैं, जबकि मौत का आंकड़ा बढ़कर 45 हो गया है।

नई दिल्ली। देशभर में कोरोना के मरीज बढ़ते जा रहे हैं, इसमें सबसे ज्यादा केस महाराष्ट्र से आ रहे हैं। ऐसे में एहतियात के तौर पर लॉकडाउन की घोषणा तो की ही गई है लेकिन अब राज्य सरकार की तरफ से महाराष्ट्र में एक और आदेश दिया गया है। बता दें कि महाराष्ट्र सरकार ने आदेश दिया है कि अब मंत्रालय के सभी कर्मचारियों को मास्क पहनना जरूरी होगा।

mask

एक आदेश के जरिए कहा गया है कि, ‘आने वाले कुछ महीनों के लिए महाराष्ट्र मंत्रालय के सभी कर्मचारियों, अधिकारियों और आगंतुकों के लिए फेस मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। बिना फेस मास्क के किसी को भी प्रवेश करने नहीं दिया जाएगा। Coronavirus की रोकथाम के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है।’

Maharashtra Corona

बता दें कि महाराष्ट्र में मरीजों का आंकड़ा 700 पार कर गया है। बीते 24 घंटे में कोरोना के 113 नए मरीज मिलने से राज्य में हाहाकार मचा हुआ है। सूबे में अबतक 748 लोग कोरोना बीमारी की चपेट में हैं, जबकि मौत का आंकड़ा बढ़कर 45 हो गया है। यहां  बीते 24 घंटे में 13 मरीजों की सांसें टूट टुकी हैं।

Corona Doctors

इसके अलावा अगर देश में कोरोना के मरीजों की बात करें तो देश में अबतक कोरोना के मरीजों की संख्या 3578 हो चुकी है। इस वायरस से मरने वालों का आंकड़ा 89 तक पहुंच गया है। हालांकि अबतक 280 मरीज कोरोना के खिलाफ जंग जीतकर घर लौट चुके हैं।