News Room Post

UP Politics: अखिलेश ने योगी के इस मंत्री को लेकर किया सनसनीखेज दावा, कहा- मैनपुरी चुनाव में सपा की थी मदद

UP Politics: उन्होंने योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, ''उत्तर प्रदेश की बर्बादी के लिए जिम्मेदार मुख्यमंत्री हैं, पर्यटन मंत्री नहीं हैं। पर्यटन मंत्री कब दूसरे के साथ पर्यटन कर लेंगे। आपको पता ही नहीं हैं। पहले भी पर्यटन कर चुके है वो अगर आपको याद हो। इतना ही नहीं यह तक दावा कर दिया। कि मैनपुरी उपचुनाव में पर्यटन मंत्री ने ही समाजवादी पार्टी को जिताया है।

yogi akhilesh

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने आज लखनऊ (Lucknow) में मीडिया को संबोधित करते हुए बड़ा दावा किया। एक तरफ जहां अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर निशाना साधा। वहीं दूसरी ओर उत्तर प्रदेश सरकार में पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह (Jaiveer Singh) को लेकर ऐसा कुछ बोल दिया है। जिसके बाद यूपी की सियासत में भूचाल आना तय है। अखिलेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव (Mainpur Bypoll) को लेकर सनसनीखेज दावा कर दिया। गौरतलब है कि सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद मैनपुरी सीट खाली हो गई थी। जिसके बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने अपनी पत्नी डिंपल यादव को मैनपुरी उपचुनाव में टिकट दिया था और डिंपल यादव ने जीत हासिल की थी।

उन्होंने योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, ”उत्तर प्रदेश की बर्बादी के लिए जिम्मेदार मुख्यमंत्री हैं, पर्यटन मंत्री नहीं हैं। पर्यटन मंत्री कब दूसरे के साथ पर्यटन कर लेंगे। आपको पता ही नहीं हैं। पहले भी पर्यटन कर चुके है वो अगर आपको याद हो। इतना ही नहीं यह तक दावा कर दिया। कि मैनपुरी उपचुनाव में पर्यटन मंत्री ने ही समाजवादी पार्टी को जिताया है। आपको होश ही नहीं। पर्यटन मंत्री अंदर ही अंदर सपा से मिला हुआ था।” जानकारी के लिए बता दें कि यूपी सरकार में पर्यटन और संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह मैनपुरी सदर विधानसभा से विधायक निर्वाचित हुए हैं।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, ”आजम खान साहब या उनका परिवार इसलिए तकलीफ और परेशानी में है क्योंकि वो समाजवादी हैं। अधिकारी जो अन्याय कर रहे हैं। मन भर लो..पेट भर लो। लेकिन ये काम आप जो कर रहे हो। इसका क्या संदेश जा रहा है।”

अखिलेश यादव ने मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि ये आम आदमी के दुश्मन है। साथ-साथ ये किसानों के दुश्मन भी है। सदन में कहते हैं कि आलू खरीदेंगे बताओं कहां खरीदा?

Exit mobile version