News Room Post

UP Nikay Chunav 2023: मतगणना के बीच अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, BJP ने ऐसे दिया जवाब

UP Nikay Chunav 2023: उन्होंने कहा, लेकिन सपा उस फेल हो जाने वाले बच्चे की तरह से पहले ही कारण गिनाना शुरू कर रही है। अखिलेश यादव ने आज ट्वीट कर चुनाव आयोग पर सवाल खड़े किए है। जब कोई बच्चा फेल हो जाता है। वो कहता है पेपर आउट ऑफ सिलेब्स था स्कूल में पढ़ाई नहीं हुई थी। पेपर ठीक नहीं था।

Akhilesh Yadav

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव, स्वार और छानबे विधानसभा उपचुनाव के काउंटिग शुरू हो गई है। मुकाबला भाजपा, समाजवादी पार्टी, बसपा और कांग्रेस के बीच है। लेकिन नतीजों से पहले राज्य में सियासी पारा भी गर्माता जा रहा है। मतगणना के बीच समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने नतीजों में गड़बड़ी की अशंका जताई है। साथ ही उन्होंने चुनाव आयोग पर भी सवाल उठाए हैं। सपा प्रमुख ने ट्वीट कर लिखा,  आशा है चुनाव आयोग हर एक राउंड के बाद आंकड़े बताता जाएगा जिससे जन विश्वास बना रहे। वहीं अखिलेश यादव के चुनाव आयोग पर सवाल उठने पर भाजपा ने पलटवार किया है।

भाजपा प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा, लोकतंत्र में चुनाव एक उत्सव की तरह होता है। भाजपा के कार्यकर्ता आज पूरे जोश में है। हमने जिस प्रकार से चुनाव प्रचार किया है। जनता के रूझान दिखाई दिए है। हमें भरोसा है भाजपा 17 नगर निगमों में और अधिक-अधिक से नगरपालिका और पंचायतों में भाजपा का झंडा बुलंद करेगी।

आगे उन्होंने कहा, लेकिन सपा उस फेल हो जाने वाले बच्चे की तरह से पहले ही कारण गिनाना शुरू कर रही है। अखिलेश यादव ने आज ट्वीट कर चुनाव आयोग पर सवाल खड़े किए है। जब कोई बच्चा फेल हो जाता है। वो कहता है पेपर आउट ऑफ सिलेब्स था स्कूल में पढ़ाई नहीं हुई थी। पेपर ठीक नहीं था।

Exit mobile version