News Room Post

Rajasthan: अशोक गहलोत के राज में कांग्रेस नेता ने जरा सी बात पर डंडे से एक को पीटा, Video देखकर लोग बोले…

वीडियो में दिखा कि भीड़भड़ी सड़क है और गाड़ियां रुकी हुई हैं। इतने में कांग्रेस के नेता अशोक रॉयल अपनी कार से उतरते हैं और उसमें रखा डंडा निकालते हैं। इसके बाद वो एक युवक पर डंडे से हमला करते हैं। वो उसे कई बार पीटते हैं।

ashok royal beating a person

जयपुर। राजस्थान में कांग्रेस का राज आम लोगों के लिए मुसीबत का सबब बन गया है। एक तरफ महिलाओं और दलितों पर अत्याचार आए दिन हो रहे हैं। वहीं, कांग्रेस के नेता भी गुंडई और दबंगई करने से बाज नहीं आ रहे। इतना सबकुछ होने पर भी सीएम अशोक गहलोत और कांग्रेस को चलाने वाला गांधी खानदान लगातार चुप रहता है। बीते दिनों एक कांग्रेस विधायक पर इंजीनियर को पीटने का आरोप लगा था। अब कांग्रेस के एक नेता पर जयपुर में एक शख्स को पीटने का वीडियो वायरल हुआ है। कांग्रेस के इस नेता का नाम अशोक रॉयल है। आरोप है कि जीप चालक युवक ने उनकी कार में टक्कर मार दी। इससे कार में खरोंच आ गई। इसी से नाराज होकर अशोक ने युवक को डंडे से पीटा। सोशल मीडिया पर लोग इस घटना पर गुस्सा जता रहे हैं।

वीडियो में दिखा कि भीड़भड़ी सड़क है और गाड़ियां रुकी हुई हैं। इतने में कांग्रेस के नेता अशोक रॉयल अपनी कार से उतरते हैं और उसमें रखा डंडा निकालते हैं। इसके बाद वो एक युवक पर डंडे से हमला करते हैं। वो उसे कई बार पीटते हैं। वहां तमाम लोग भी खड़े थे, लेकिन कांग्रेस नेता के इस गैरकानूनी काम पर किसी ने कुछ नहीं बोला। वहीं, पुलिस का कहना है कि इस घटना की कोई शिकायत उसे नहीं मिली है। अगर कोई शिकायत मिली, तो चाहे कांग्रेस का हो या किसी और पार्टी का नेता, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वीडियो में साफ तौर पर अशोक रॉयल दिख रहे हैं, लेकिन सीएम गहलोत की पुलिस इसपर खुद संज्ञान नहीं ले रही है।

घटना का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया में लोग इस मामले में नाराजगी जता रहे हैं। आप भी पढ़िए कि लोगों ने इस घटना के बारे में क्या राय दी है…

Exit mobile version