News Room Post

Aam Admi Party Of Arvind Kejriwal In Haryana Exit Poll Results: हरियाणा के एक्जिट पोल नतीजे बने हकीकत तो अरविंद केजरीवाल को लगेगा जोर का झटका, किंगमेकर बनने का कर रहे थे दावा!

Aam Admi Party Of Arvind Kejriwal In Haryana Exit Poll Results: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के एक्जिट पोल नतीजे आ चुके हैं। एक्जिट पोल के नतीजों का दावा है कि हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनेगी। वहीं अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी को जोर का झटका लगता दिख रहा है।

नई दिल्ली। हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के एक्जिट पोल नतीजे आ चुके हैं। एक्जिट पोल के नतीजों का दावा है कि हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनेगी। एक्जिट पोल नतीजों के मुताबिक 10 साल से हरियाणा की सत्ता पर काबिज बीजेपी को जोर का झटका लगने जा रहा है, लेकिन हरियाणा के एक्जिट पोल नतीजों में सबसे बड़ा झटका अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी के लिए है। हरियाणा विधानसभा चुनाव के दौरान अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के नेताओं ने जगह-जगह प्रचार किया था। इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने दावा किया था कि उनकी आम आदमी पार्टी की मदद के बिना हरियाणा में सरकार नहीं बन सकती। यानी अरविंद केजरीवाल किंगमेकर बनने का दावा कर रहे थे, लेकिन हरियाणा के एक्जिट पोल नतीजे उनका ख्वाब मिट्टी में मिलाते दिख रहे हैं।

हालांकि, एक्जिट पोल के नतीजे गलत भी हो सकते हैं, लेकिन अगर हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे भी इसी अनुरूप हुए, तो अरविंद केजरीवाल को जोर का झटका लगेगा। इसकी वजह ये है कि एक्जिट पोल नतीजों का दावा है कि अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी को हरियाणा विधानसभा चुनाव में एक भी सीट पर जीत नहीं मिलने वाली। हरियाणा में अरविंद केजरीवाल ने 90 में से 89 सीटों पर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार उतारे थे। अब एक्जिट पोल के नतीजे दावा कर रहे हैं कि अरविंद केजरीवाल की हरियाणा सरकार बनने में कोई भूमिका दूर-दूर तक नहीं रहने वाली है।

कांग्रेस की तरफ से राहुल गांधी ने अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी से हरियाणा में गठबंधन करने का प्रस्ताव दिया था। इस मसले पर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच काफी बातचीत भी हुई। कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी को 3 सीटें देने का प्रस्ताव दिया, लेकिन अरविंद केजरीवाल की पार्टी इससे ज्यादा सीटें मांग रही थी। नतीजे में कांग्रेस और अरविंद केजरीवाल की पार्टी में गठबंधन नहीं हुआ और दोनों पार्टियों ने अलग-अलग चुनाव लड़ा। इससे पहले कांग्रेस और अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी ने हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए गठबंधन किया था।

Exit mobile version