News Room Post

भाजपा का कांग्रेस को जवाब, कहा-लाल आंख पीएम मोदी के पास है, इंडिया की आर्मी के पास है, तभी…

एक बार फिर लद्दाख (Ladakh Border) सीमा पर चीनी सैनिकों की घुसपैठ की साजिश होने पर कांग्रेस (Congress) ने सोमवार को मोदी सरकार (Modi Govt) पर निशाना साधा तो भाजपा (BJP) ने भी जवाबी हमला बोला।

Rahul Gandhi, Randeep Singh and PM Modi

नई दिल्ली। एक बार फिर लद्दाख (Ladakh Border) सीमा पर चीनी सैनिकों की घुसपैठ की साजिश होने पर कांग्रेस (Congress) ने सोमवार को मोदी सरकार (Modi Govt) पर निशाना साधा तो भाजपा (BJP) ने भी जवाबी हमला बोला। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा (BJP Spokesperson Sambit Patra) ने कहा है कि जब तक मोदी सरकार और सेना है, तब तक कोई देश हिंदुस्तान की संप्रभुता से खिलवाड़ नहीं कर सकता। कांग्रेस के ‘लाल आंखों’ को लेकर सवाल उठाने पर भाजपा ने कहा है कि हमारे पास तो लाल आंखें हैं, लेकिन उनके पास भीगी आंखें हैं।

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने सोमवार को पार्टी कार्यालय पर प्रेस कांफ्रेंस में कहा, लाल आंख हिंदुस्तान के पास है, पीएम मोदी के पास है, इंडिया की आर्मी के पास है, तभी हिंदुस्तान की संप्रभुता अखंड है। किसी की हिम्मत नहीं है जो हिंदुस्तान की तरफ आंख उठाकर देख ले। बच्चा-बच्चा इंडिया की आर्मी और पीएम मोदी के प्रति विश्वास से देखता है। जब तक सरकार और सेना खड़ी है तब तक कोई देश की संप्रभुता से खिलवाड़ नहीं कर सकता।

संबित पात्रा ने यह प्रतिक्रिया कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला (Randeep Singh Surjewala) के उस बयान पर दिया, जिसमें उन्होंने 29-30 अगस्त की रात पैंगोंग लेक के पास चीनी सैनिकों की घुसपैठ की कोशिशों पर कहा था, आए दिन देश की धरती पर चीनी घुसपैठ हो रही है, मोदी जी, पर लाल आंख कहां हैं। चीन से आंखों में आंखें डाल कब बात होगी। पीएम मौन क्यों हैं?

भाजपा प्रवक्ता ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा कि चीन के विषय में रक्षा मंत्रालय ने वक्तव्य जारी किया है। इंडिया की आर्मी को भाजपा सैल्यूट करती है। जिस जाबांजी के साथ उन्होंने सीमा पर कर्तव्य निभाया है, संप्रभुता को बचाया है, उसके लिए सेना सलाम के काबिल हैं। हम नतमस्तक होकर उन्हें धन्यवाद देते हैं।

संबित पात्रा ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि जब भारत आतंकियों के खात्मे के लिए सर्जिकल स्ट्राइक करता है तो फिर कांग्रेस क्यों रोती है। जबकि चीन के विषय में रक्षा मंत्रालय ने बयान जारी कर बताया है कि हमने चीन के नापाक इरादों को पूरा होने से रोक दिया। भारतीय सेना ने देश की संप्रभुता से खिलवाड़ नहीं होने दिया।

Exit mobile version