News Room Post

Bypoll In Mainpuri LS And 6 Assembly Seats: यूपी की मैनपुरी लोकसभा सीट पर भी आज उपचुनाव, रामपुर और खतौली समेत 6 विस सीटों पर भी मतदान

एक तरफ गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 का आज दूसरा दौर है। वहीं, यूपी की मैनपुरी लोकसभा सीट के अलावा रामपुर और खतौली विधानसभा सीटों पर भी उपचुनाव हैं। इनके अलावा 4 और विधानसभा सीटों पर भी आज उपचुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे।

election

नई दिल्ली। एक तरफ गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 का आज दूसरा दौर है। वहीं, यूपी की मैनपुरी लोकसभा सीट के अलावा रामपुर और खतौली विधानसभा सीटों पर भी उपचुनाव हैं। इनके अलावा 4 और विधानसभा सीटों पर भी आज उपचुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे। ये सीटें ओडिशा में पद्मपुर, राजस्थान में सरदारशहर, बिहार में कुढ़नी और छत्तीसगढ़ में भानुप्रतापपुर हैं। इन सभी जगहों पर वोटों की गिनती 8 दिसंबर को ही होगी। यूपी की मैनपुरी, रामपुर और खतौली में बीजेपी और सपा-आरएलडी गठबंधन के बीच जंग है। किसी और पार्टी का उम्मीदवार नहीं है। अन्य निर्दलीय इन सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं।

डिंपल और अखिलेश यादव

इन सीटों के बारे में अब आपको जानकारी दे देते हैं…

-यूपी के उपचुनाव में 24 लाख से ज्यादा लोग वोट डालेंगे

-13.14 लाख पुरुष, 11.29 लाख महिला और 132 ट्रांसजेंडर यहां वोटर हैं

-यूपी में 1945 पोलिंग स्टेशन औऱ 3062 बूथ पर वोट पड़ेंगे

-मैनपुरी में मुलायम सिंह यादव की बड़ी बहू डिंपल और बीजेपी के रघुराज सिंह शाक्य लड़ रहे हैं

-रघुराज सिंह शाक्य पहले डिंपल के चचिया ससुर शिवपाल सिंह यादव की पार्टी प्रसपा में थे

-मैनपुरी में 2 महिलाओं समेत कुल 6 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।

-रामपुर सदर सीट आजम खान की सदस्यता रद्द होने से खाली हुई है

-खतौली सीट बीजेपी के विक्रम सिंह सैनी की सदस्यता जाने से खाली हुई। उनकी पत्नी यहां से बीजेपी उम्मीदवार हैं। विपक्ष में आरएलडी का प्रत्याशी मैदान में है

-रामपुर सदर सीट पर 10 और खतौली में 14 प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे हैं

-राजस्थान की सरदारशहर सीट पर कांग्रेस ने दिवंगत विधायक भंवरलाल शर्मा के बेटे अनिल कुमार को उतारा है। यहां से बीजेपी के अशोक कुमार उम्मीदवार हैं

-ओडिशा की पद्मपुर सीट पर बीजेडी के विजय रंजन बरिहा थे। उनके निधन के बाद चुनाव हो रहा है। उनकी बेटी वर्षा बीजेडी प्रत्याशई हैं। यहां 10 प्रत्याशी उतरे हैं

-बिहार की कुढ़नी सीट से आरजेडी के अनिल कुमार सहनी अयोग्य घोषित हुए थे। इस वजह से सीट खाली हुई। अब यहां से जेडीयू के मनोज सिंह कुशवाहा मैदान में उतरे हैं

Exit mobile version