News Room Post

Opinion Poll: गुजरात में BJP, कांग्रेस या AAP… कौन मार रहा है बाजी, सर्वे से हो गया खुलासा

Opinion Poll: ओपिनियन पोल के अनुसार, गुजरात में भाजपा के खाते में 134-142 सीटें मिल सकती है। कांग्रेस को 28-36 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि राज्य पहली बार चुनावी मैदान में उतरी केजरीवाल की आप पार्टी को 7-15 सीट आ सकती है। अन्य 0-2 सीट मिल सकती है।

नई दिल्ली। गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए अब काफी कम शेष रह गया है। चुनाव से पहले राज्य अपनी जीत का पक्का करने के लिए सभी दल पूरा दमखम लगा रहे है। एक दूसरे पर जुबानी हमले भी तेज कर रहे है। इस बार भाजपा, कांग्रेस के अलावा आम आदमी पार्टी भी राज्य में पहली बार चुनाव लड़ने जा रही है। बता दें कि गुजरात में 2 फेज में विधानसभा चुनाव होंगे। पहले चरण के लिए एक दिसंबर के लिए वोट डाले जाएंगे। वहीं दूसरे फेज के लिए 5 दिसंबर को मतदान होंगे। जबकि चुनाव के नतीजे 8 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे। इसी बीच एबीपी सी-वोटर का ओपिनियन पोल सामने आया है। जिसमें राज्य की जनता का मूड जानने की कोशिश की गई है। क्या राज्य में फिर कमल खिलेगा या नहीं या फिर गुजरात की जनता इस बार किसी और को मौका देगी?

बता दें कि ओपिनियन पोल से साफ हो गया है कि गुजरात एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी को सत्ता पर काबिज कराने जा रही है। वहीं कांग्रेस की स्थिति खराब होते दिखाई दे रही है। पहले पायदान पर भाजपा है कांग्रेस दूसरे स्थान पर है और तीसरे नंबर आप है। ओपिनियन पोल के अनुसार, गुजरात में भाजपा के खाते में 134-142 सीटें मिल सकती है। कांग्रेस को 28-36 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि राज्य पहली बार चुनावी मैदान में उतरी केजरीवाल की आप पार्टी को 7-15 सीट आ सकती है। अन्य 0-2 सीट मिल सकती है।

इसके अलावा ओपिनियन पोल में लोगों से ये भी जानने को कोशिश की गई है कि गुजरात में मुख्यमंत्री की पंसद कौन है? जिसमें भूपेंद्र पटेल को लोगों ने सबसे ज्यादा 39% वोट दिए है। दूसरे नंबर पर आप के सीएम फेस ईशुदान गढ़वी 24%, तीसरे नंबर पर विजय रुपाणी 5%,  नितिन पटेल 3% , हार्दिक पटेल 2% , और सीआर पाटिल को 2% लोगों ने पंसद बताया है।

Exit mobile version