नई दिल्ली। आजादी के 75 साल पूरे होने की वर्षगांठ के मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने आजादी के महत्व और संघर्ष के बारे में बात की। उन्होंने देश को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर देने की बात की। साथ ही बताया कि भारत विश्व को शांति का संदेश देता रहा है। देश को लेकर ये सारी बातें RSS के प्रमुख मोहन भागवत ने सोमवार को महाराष्ट्र के नागपुर शहर में आयोजित एक सभा के दौरान कहीं। सभा में पूरे सम्मान के साथ राष्ट्रीय ध्वज भी फहराया गया। जिसके बाद मोहन भागवत ने जनता को संबोधित किया।
देश को आत्मनिर्भर बनाना जरूरी
राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद मोहन भागवत ने कहा कि लोगों को ये सोचना चाहिए कि वो देश को क्या दे रहे हैं..न कि देश और समाज उन्हें क्या दे रहा है। आज हमारे लिए गर्व से भरा पल है क्योंकि आज ही के दिन हमारा देश आजाद हुआ था। उन्होंने आगे कहा कि हमारे देश को आजादी बहुत संघर्ष के बाद मिली है। इसलिए हमारे देश का आत्मनिर्भर बनना बहुत जरूरी है और इसे आत्मनिर्भर बनाने का काम हमें मिलकर करना होगा। बता दें कि आरएसएस ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया पेज पर भी कुछ फोटोज शेयर की है और देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी है। उन्होंने फोटोज शेयर करते हुए लिखा-सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पू. सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत जी ने महाल स्थित संघ कार्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ।
आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पू. सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत जी ने महाल स्थित संघ कार्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। pic.twitter.com/8z5jl5pbeS
— RSS (@RSSorg) August 15, 2022
शहर के कई हिस्सों में होगा मार्च पोस्ट
इस मौके पर संघ मुख्यालय की सुरक्षा चाक-चौबंद रखी गई। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आरएसएस संघ ने रेशमबाग क्षेत्र स्थित डॉ. हेडगेवार स्मारक समिति में एक बड़ा कार्यक्रम रखा। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर नागपुर महानगर के सरसंघचालक श्रीधर गाडगे नजर आए। आज शहर के कुछ हिस्सों में मार्च पोस्ट का आयोजन भी किया जाएगा। गौरतलब है कि आरएसएस पहले से ही देश भक्ति में डूबा एक संघ है जो देश में देशभक्ति और एकता-अखंडता बनाए रखने का काम करता रहता है।