News Room Post

Bihar Election: कैमूर में गरजे सीएम योगी आदित्यनाथ, विपक्ष की लगाई जमकार क्लास

YOGI

नई दिल्ली। बिहार चुनाव (Bihar Elections 2020) को लेकर राजनीतिक दलों ने अपने प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। इसी बीच उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने बिहार चुनाव के लिए पहली रैली कैमूर (Kaimur) के रामगढ़ में की। जहां उन्होंने लोगों को संबोधित किया और कांग्रेस तथा राष्ट्रीय जनता दल पर निशाना साधा। बता दें कि यहां पर आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह छह बार विधायक रह चुके हैं। इस बार आरजेडी से जगदानंद सिंह के बेटे सुधाकर सिंह मैदान में हैं, जिनका मुकाबला बीजेपी के मौजूदा विधायक अशोक सिंह से है।

राष्ट्रीय जनता दल पर साधा निशाना

सीएम योगी ने राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीमो लालू यादव और उनकी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके लिए परिवार पहले हैं। उन्होंने कहा कि जो लोग पोस्टर पर किसी और नेता को जगह नहीं दे पा रहे हैं वे सत्ता में क्या जगह देंगे। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इनका पेट इतना बड़ा है कि गरीबों का राशन तो खाया ही, गाय और भैंस का चारा भी खा गए, क्या ऐसे लोगों को वोट देना चाहिए। गौरतलब है कि लालू यादव को चारा घोटाले में सजा हुई है और वे जेल मे बंद हैं।

कांग्रेस पर उठाया सवाल

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बीजेपी और उसके गठबंधन के सहयोगी विकास की बात करते हैं और महागठबंधन के सहयोगी जाती की बात करते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अबतक के कार्यकाल में जितना काम हुआ उतना काम कांग्रेस और अन्य दलों के पूर्व के कार्यकाल में क्यों नहीं हुआ। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भाजपा और उनके सहयोगी सबका साथ और सबका विकास की बात करते हैं जबकि वे कहते हैं कि देश के संसाधनों पर एक वर्ग का अधिकार है।

हमने जनता का भी काम किया और राम का भी

उन्होंने कहा कि भाजपा विकास के कार्यो में कोई भेदभाव नहीं करती है। उन्होंने कहा कि हमने जनता का भी काम किया है और राम का भी काम किया है। उन्होंने कहा कि भगवान राम की जन्मभूमि से राम के गढ़ रामगढ़ में आया हूं। त्रेत्ता युग में इसी रामगढ़ को तपोस्थली के रुप में भगवान ने चुना था।

Exit mobile version