प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बसंत पंचमी के मौके पर गुरुवार तड़के प्रयागराज में गंगा और यमुना नदी के मिलन स्थल संगम में डुबकी लगाई। पवित्र संगम में डुबकी लगाने वालों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह और अन्य लोगों ने भी डुबकी लगाई।
सीएम योगी नाव पर सवार होकर संगम पहुंचे। इसके बाद अरैल घाट पर मुख्यमंत्री ने गंगा पूजन किया और गंगा आरती की। मुख्यमंत्री ने संगम के तट पर पूजा भी की और उसके बाद सेल्फी पॉइंट पर फोटो भी खिंचवाईं। इसके साथ ही बैलून उड़ाकर स्वच्छता का सन्देश दिया। इस अवसर पर उन्होंने पतंग भी उड़ाई।
मुख्यमंत्री बुधवार शाम प्रयागराज पहुंचे थे और यहां माघ मेला के लिए रुके विभिन्न साधु-संतों के साथ बैठकें की थीं।
#WATCH Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath, state minister Siddharth Nath Singh, BJP state president Swatantra Dev Singh and others take ‘holy-dip’ at the Sangam Ghat in Prayagraj. #BasantPanchami pic.twitter.com/vzEwXiTw9V
— ANI UP (@ANINewsUP) January 30, 2020