News Room Post

Assembly Election 2023: राजस्थान, एमपी समेत 5 राज्यों के चुनावों के लिए कांग्रेस ने कसी कमर, नियुक्त किए पर्यवेक्षक

congress flag

नई दिल्ली। 2024 में लोकसभा चुनाव होने है। लेकिन उससे पहले इसी साल के आखिर तक 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव होंगे। जिसमें मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम है। 2024 चुनाव से पहले इन राज्य चुनाव से पहले सेमीफाइनल के तौर पर देखा जा रहा है। वहीं लोकसभा और विधानसभा चुनावों को लेकर सभी सियासी दलों ने तैयारियां तेज कर दी है। इसी बीच कांग्रेस पार्टी ने पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा कदम उठाया है। दरअसल कांग्रेस ने मध्य प्रदेश, राजस्थान समेत 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए वरिष्ठ पर्यवेक्षक और पर्यवेक्षक नियुक्ति किए हैं। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने लेटर जारी करते हुए इसकी जानकारी दी है।

केसी वेणुगोपाल ने लेटर में बताया, कांग्रेस अध्यक्ष की तरफ पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए है जो कि विधानसभा चुनाव 2023 संपन्न होने तक अपनी जिम्मेदारी निर्वहन करेंगे। राजस्थान के लिए सीनियर ऑब्जर्वर मधुसूदन मिस्त्री को बनाया गया है। वहीं शशिकांत सेंथिल को पर्यवेक्षक बनाया गया है। इसके अलावा मध्य प्रदेश के लिए सीनियर ऑब्जर्वर रणदीप सिंह सुरजेवाला और ऑब्जर्वर चंद्रकांत हंडोरे को नियुक्त किया गया है।

छत्तीसगढ़ के लिए सीनियर पर्यवेक्षक प्रीतम सिंह और पर्यवेक्षक मीनाक्षी नटराजन को बनाया है। इसके अलावा तेलंगाना के लिए वरिष्ठ पर्यवेक्षक पूर्व केंद्रीय मंत्री दीपा दासमुंशी को नियुक्त किया है, जबकि सिरिवेल्ला प्रसाद को ऑब्जर्वर बनाया है। मिजोरम के लिए सचिन राव को ऑब्जर्वर बनाया गया है। बता दें कि इन पांच राज्यों में इसी साल के आखिर में चुनाव होने है। राजस्थान, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सत्ता पर काबिज है, जबकि मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार है,वहीं मिजोरम में मिजो नेशनल फ्रंट की सरकार है जिसे भाजपा का सपोर्ट मिला हुआ है।

Exit mobile version