News Room Post

Congress Tweet on RSS: कांग्रेस ने RSS की ड्रेस में आग लगी फोटो की शेयर, भड़की BJP

नई दिल्ली। सोमवार को कांग्रेस पार्टी के भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) का छठवां दिन है। पांच महीने तक चलने वाली यह पदयात्रा 12 राज्यों से होकर गुजरेगी। वहीं कांग्रेस पार्टी ने भारत जोड़ो यात्रा के बीच अपने ट्विटर हैंडल से एक ऐसा पोस्ट कर दिया है। जिसके बाद अब सियासी भूचाल आ सकता है। दरअसल कांग्रेस ने अपने ऑफिशियल ट्विटर से आरएसएस की फोटो शेयर की है। जिसमें आरएसएस की हॉफ पैंट में आग लगी तस्वीर डाली हैं और धुआं उठाता दिख रहा है। इस फोटो में लिखा है 145 Days more to go.इस ट्वीट के जरिए उन्होंने आरएसएस और भाजपा को निशाने पर लिया है। कांग्रेस ने अपने ट्वीट में लिखा, देश को नफरत की बेड़ियों से मुक्त करना और भाजपा-आरएसएस द्वारा किए गए नुकसान की भरपाई करना। कदम दर कदम हम अपने लक्ष्य तक पहुंचेंगे।

वहीं कांग्रेस के इस ट्वीट को लेकर सियासत पारा भी तेज हो गया है। कांग्रेस के इस ट्वीट को लेकर भाजपा भड़क गई है। एक के बाद एक भाजपा के नेता कांग्रेस के ट्वीट को लेकर गांधी परिवार को खरी खोटी सुनाई है। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कुछ देर बाद ही मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस पार्टी की क्लास लगाई है। संबित पात्रा ने कहा कि, राहुल गांधी , गांधी परिवार और पूरी कांग्रेस पार्टी को आग से इतना प्यार क्यों है। 1984 के सिंख दंगों में पंजाब धू-धूकर जला था। जिस प्रकार से अपने सिंखों की मौत की थी। उनको मौत के घाट उतारा था। लगभग पांच हजार सिंखों को आपके परिवार वालों के कहने पर मार दिया था। आगे पात्रा ने कहा कि,  ये तस्वीर BJP और RSS को प्रतिनिधित्व करते हुए कांग्रेस ने ट्वीट किया और उसमें आग जलते हुए दिखाया है। कांग्रेस ने लोगों को उकसाने के लिए ये ट्वीट किया है। इनकी भारत जोड़ो यात्रा,आग लगाओ यात्रा है। ये पहली बार नहीं है जब कांग्रेस ने इस प्रकार की तस्वीर ट्वीट की हो।

संबित पात्रा ने कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा कि,  ये तस्वीर ट्वीट कर राहुल गांधी क्या आप इस देश में हिंसा चाहते हैं? क्या आप चाहते हैं कि लोग एक दूसरे को जला दें? ये ‘भारत जोड़ो आंदोलन’ नहीं बल्कि ‘भारत तोड़ो’ और ‘आग जलाओ आंदोलन’ है। इसके साथ पात्रा ने कांग्रेस पार्टी से इस फोटो को तुरंत हटाने के लिए भी कहा।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने ट्वीट कर लिखा, ”कांग्रेस का खानदानी पेशा है.. या तो देश तोड़ेंगे या देश जलाएंगे।”

Exit mobile version