News Room Post

Controversial Statement On Ram Temple: ‘नफरत की जमीन पर बन रहा राम मंदिर’, आरजेडी अध्यक्ष जगदानंद सिंह का विवादित बयान

jagdanand singh

पटना/नई दिल्ली। राम मंदिर के बारे में बिहार में सत्तारूढ़ गठबंधन में शामिल आरजेडी के बिहार अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने विवादित बयान दिया है। जगदानंद सिंह ने कहा है कि राम मंदिर नफरत की जमीन पर बन रहा है। उन्होंने ये भी कहा कि भारत से बड़ा अब उन्मादियों के राम बचे हैं। जगदानंद सिंह ने ये भी कहा है कि हम ‘हे राम’ में विश्वास करते हैं। ‘जय श्रीराम’ के नारे पर हम विश्वास नहीं करते। जगदानंद ने ये भी कहा कि अब शबरी के राम, तुलसी के राम, आम लोगों के राम पत्थरों में कैद होकर रहेंगे। उन्होंने कहा कि राम को किसी पत्थर के महल में कैद नहीं किया जा सकता। सुनिए जगदानंद सिंह का विवादित बयान।

जगदानंद सिंह के इस बयान पर बीजेपी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने जगदानंद के बयान को हिंदुओं की आस्था पर चोट बताया है। शहजाद ने कहा है कि जगदानंद सिंह पहले भी हिंदुओं के बारे में विवादित बयान दे चुके हैं। शहजाद ने कहा कि पीएफआई पर बैन लगने के बाद भी जगदानंद ने विवादित बोल कहे थे। उन्होंने पूछा कि क्या हिंदुओं की आस्था पर चोट लगाना वोटबैंक के लिए जरूरी हो गया है। शहजाद ने पूछा कि इस पर कार्रवाई होगी या नहीं? उन्होंने इसे संयोग नहीं, बल्कि वोटबैंक का प्रयोग बताया है। सुनिए बीजेपी की प्रतिक्रिया।

इससे पहले जगदानंद सिंह कई बार विवादित बयान दे चुके हैं। जगदानंद सिंह ने आरएसएस की तुलना आतंकी संगठन आईएसआईएस से भी की थी। हिंदुओं को उन्होंने पाकिस्तान का एजेंट भी बताया था। जगदानंद सिंह को आरजेडी के मुखिया लालू यादव और बिहार सरकार में डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव का करीबी माना जाता है। जगदानंद सिंह के खिलाफ लालू के बड़े बेटे तेजप्रताप ने भी कुछ महीने पहले मोर्चा खोला था। तब लालू और तेजस्वी ने किसी तरह मामला संभाला था।

Exit mobile version