News Room Post

दिल्ली में बढ़ते कोरोना मामले को लेकर गंभीर हुए अमित शाह, 4 आईएएस अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से दिल्ली बुलाया

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना के बिगड़े हालात को संभालने के लिए केंद्र सरकार ने लिए काम शुरू कर दिया है। इसके लिए अंडमान निकोबार और अरुणाचल प्रदेश मैं तैनात 4 तेज-तर्रार को तुरंत दिल्ली बुलाया गया है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आईएएस अधिकारियों- अवनीश कुमार और मोनिका प्रियदर्शिनी, गौरव सिंह राजावत और विक्रम सिंह मलिक के COVID-19 के प्रबंधन में सहायता करने के लिए तुरंत दिल्ली में तबादले का निर्देश दिया है। इसके साथ ही गृहमंत्री ने दिल्ली सरकार के दो वरिष्ठ IAS अधिकारियों एस.सी.एल. दास और एस.एस. यादव को केंद्र के साथ जुड़ने का निर्देश दिया है।

राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर केंद्र सरकार ने रविवार को छह भारतीय प्रशासनिक अधिकारियों (आईएएस) को कोविड प्रबंधन में मदद करने के लिए उन्हें दिल्ली सरकार के साथ जोड़ा। शहर में कोरोना से संक्रमण के अब तक 38,000 मामले सामने आ चुके हैं। वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों एस.सी.एल. दास, एस.एस. यादव, अवनीश कुमार, मोनिका प्रियदर्शिनी, गौरव सिंह राजावत और विक्रम सिंह मलिक को दिल्ली सरकार के साथ जोड़ा गया है।


1992-बैच के उत्तराखंड कैडर के आईएएस अधिकारी दास मार्च, 2018 से गृह मंत्रालय में संयुक्त सचिव के रूप में काम कर रहे हैं। 1995-बैच के एजीएमयूटी कैडर के आईएएस यादव पिछले साल अगस्त में महिला और बाल विकास मंत्रालय के संयुक्त सचिव के रूप में नियुक्त किए गए थे। वे उस समय दमन और दीव और दादर और नगर हवेली के प्रशासक थे। यादव इससे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ उनके सचिव के रूप में काम कर चुके हैं।


मई 2015 में, यादव को दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) के सीईओ के पद से केजरीवाल के सचिव के रूप में नियुक्त किया गया था।

गृहमंत्री ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन, दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल और मुख्यमंत्री केजरीवाल के साथ राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, एम्स के निदेशक रणदीप गुलेरिया, तीन नगर निगमों के आयुक्तों और केंद्रीय गृह और स्वास्थ्य मंत्रालयों के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में एक बड़ी बैठक के तुरंत बाद यह फैसला लिया।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि केंद्र दिल्ली सरकार को कोरोना संक्रमण से लड़ने के लिए पांच और वरिष्ठ अधिकारी देगा।

शाह ने दिल्ली में कोरोनवायरस की स्थिति का जायजा लेने के लिए पूर्वाह्न 11 बजे के आसपास अपने नॉर्थ ब्लॉक कार्यालय में बैठक की। शहर में वायरस के कारण अब तक 1,271 लोगों की मौत हो चुकी है।

गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली के सभी सियासी दलों की बैठक बुलाई


केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा के लिए दिल्ली के सभी राजनीतिक दलों की सोमवार को बैठक बुलाई है। इससे पहले रविवार को अमित शाह ने दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और अन्य लोगों के साथ कोविड-19 हालात पर चर्चा करने के लिए बैठक की। बैठक में दिल्ली में वैश्विक महामारी से निपटने, अस्पतालों में बिस्तरों की उपलब्धता, जांच की सुविधाओं और स्वास्थ्य संबंधी अन्य स्वास्थ्य संबंधी अन्य बुनियादी ढांचे में सुधार पर ध्यान केंद्रित किया गया।

Exit mobile version