News Room Post

Mann Ki Baat: अंतरिक्ष में भारत की उपलब्धि, एआई और इन विषयों पर मन की बात में बोले पीएम मोदी, देवी महात्म्य का उदाहरण दे महिलाओं के लिए जताया अहम विचार

Mann Ki Baat: पीएम नरेंद्र मोदी ने रविवार को एक बार फिर अपने मासिक कार्यक्रम मन की बात की। मन की बात में पीएम मोदी ने भारत की अंतरिक्ष में उपलब्धि, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई और चैंपियंस ट्रॉफी के बारे में विचार रखे। पीएम मोदी ने कहा कि इन दिनों चैंपियंस ट्रॉफी चल रही है। हर तरफ क्रिकेट का माहौल है। क्रिकेट में सेंचुरी के रोमांस के बारे में सभी भली-भांति जानते हैं। उन्होंने कहा कि क्रिकेट नहीं, भारत ने अंतरिक्ष में जो शानदार सेंचुरी लगाई है, उसकी बात करने वाला हूं। उन्होंने एआई और महिलाओं के बारे में भी अपने विचार सबके सामने रखे।

नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी ने रविवार को एक बार फिर अपने मासिक कार्यक्रम मन की बात की। मन की बात में पीएम मोदी ने भारत की अंतरिक्ष में उपलब्धि, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई और चैंपियंस ट्रॉफी के बारे में विचार रखे। पीएम मोदी ने कहा कि इन दिनों चैंपियंस ट्रॉफी चल रही है। हर तरफ क्रिकेट का माहौल है। क्रिकेट में सेंचुरी के रोमांस के बारे में सभी भली-भांति जानते हैं। उन्होंने कहा कि क्रिकेट नहीं, भारत ने अंतरिक्ष में जो शानदार सेंचुरी लगाई है, उसकी बात करने वाला हूं। मोदी ने कहा कि पिछले महीने इसरो ने 100वां रॉकेट प्रक्षेपित किया है। ये सिर्फ एक संख्या नहीं, इससे अंतरिक्ष में रोज नई ऊंचाई छूने का संकल्प पता चलता है। उन्होंने और क्या कहा ये भी सुनिए।

पीएम मोदी ने मन की बात में कहा कि हमारी अंतरिक्ष यात्रा की शुरुआत बहुत सामान्य तरीके से हुई। कदम-कदम पर चुनौतियों की बात कहते हुए पीएम मोदी ने मन की बात में कहा कि इसके बावजूद हमारे वैज्ञानिक विजय हासिल करते हुए आगे बढ़ते गए। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही अंतरिक्ष की उड़ान में भारत की सफलताओं की सूची लंबी होती गई। मोदी ने मन की बात में कहा कि लॉन्च विहेकिल हो, चंद्रयान की सफलता हो, मंगलयान हो, आदित्य एल1 मिशन हो या 104 सैटेलाइट को एक साथ अंतरिक्ष में भेजना हो, इसरो की सफलता का दायरा बड़ा है। कई देशों के सैटेलाइट के साथ ही बीते 10 साल में 460 उपग्रहों के प्रक्षेपण की बात मोदी ने मन की बात में कही।

पीएम मोदी ने कहा कि वो हाल ही में पेरिस में एआई सम्मेलन में गए थे। जहां दुनिया के देशों ने इस क्षेत्र में भारत की तरक्की की जमकर सराहना की। मोदी ने मन की बात में कहा कि उदाहरण देखने को मिल रहे हैं कि हमारे देश में लोग किस तरह एआई का इस्तेमाल कर रहे हैं। मन की बात में पीएम मोदी ने 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस होने का उल्लेख किया और कहा कि ये नारी शक्ति को नमन करने का खास अवसर होता है। उन्होंने देवी महात्म्य का उल्लेख किया। जिसमें लिखा है कि विद्या: समस्ता: तव देवि भेदाः स्त्रीय: समस्ताः सकला जगत्सु। यानी सभी विद्याएं, देवी के ही विभिन्न स्वरूपों की अभिव्यक्ति हैं और जगत की समस्त नारी शक्ति में भी उनका ही प्रतिरूप है। पीएम मोदी ने कहा कि महिला दिवस पर नारी शक्ति को समर्पित पहल करने वाले हैं। इसके तहत वो अपने सोशल मीडिया अकाउंट देश की कुछ प्रेरणादायक महिलाओं को, एक दिन के लिए सौंपेंगे। उन्होंने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का भी उल्लेख किया और कहा कि हमारे बच्चों का, युवाओं की विज्ञान में दिलचस्पी और जुनून होना बहुत मायने रखता है। इसे लेकर मेरे पास एक विचार है। जिसे आप एक दिन वैज्ञानिक के रूप में रह सकते हैं। यानी आप अपना एक दिन एक वैज्ञानिक के रूप में बिताकर देखें।

Exit mobile version