News Room Post

Gujarat Municipal Election Result: गुजरात निकाय चुनाव में BJP की बल्ले-बल्ले, कांग्रेस का खस्ताहाल, AAP-ओवैसी की पार्टी दूर-दूर तक नहीं

Gujarat Municipal Election Result: बता दें कि गुजरात के छह नगर निगमों के चुनाव में 46.1 प्रतिशत मतदान हुआ था। अहमदाबाद, सूरत, राजकोट, वडोदरा, भावनगर और जामनगर नगर निगमों के कुल 144 वार्ड के लिए रविवार को सुबह 7 बजे से शाम छह बजे तक मतदान हुआ था।

Sonia Rahul and PM Modi

नई दिल्ली। गुजरात में स्थानीय निकाय चुनावों के नतीजे आने शुरू हो चुके हैं। एक तरफ जहां राज्य में होने वाले स्थानीय निकाय चुनाव में सत्ताधारी भाजपा (BJP) और विपक्षी कांग्रेस (Congress) के बीच टक्कर मानी जा रही है। वहीं दूसरी ओर पहली बार यहां निकाय चुनाव में उतरी अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी (AAP) और असदुद्दीन ओवैसी की एआईएमआईएम (AIMIM) भी अपनी मजबूत मौजदूगी की दावे कर रही है। बता दें कि गुजरात के छह नगर निगमों के चुनाव में 46.1 प्रतिशत मतदान हुआ था। अहमदाबाद, सूरत, राजकोट, वडोदरा, भावनगर और जामनगर नगर निगमों के कुल 144 वार्ड के लिए रविवार को सुबह 7 बजे से शाम छह बजे तक मतदान हुआ था।

इस बीच शुरुआती रूझान की बात करें तो एक बार फिर भाजपा का दबदबा दिखा रहा है, जबकि कांग्रेस पार्टी का खस्ताहाल होते दिख रहा है। वहीं केजरीवाल और ओवैसी की पार्टी दूर-दूर तक खाता खोलने से भी वंचित होते दिख रही है। शुरुआती रूझान में भाजपा सभी 6 नगर निगमों अहमदाबाद, सूरत, वडोदरा, जामनगर, भावनगर और राजकोट में आगे चल रही है। इन छह नगर निगमों के 2275 उम्मीदवारों के भविष्य का आज फैसला होना है।

गुजरात स्थानीय निकाय चुनाव: शुरुआती रुझानों के अनुसार बीजेपी 58 सीटों पर और कांग्रेस 8 सीटों पर आगे चल रही है।

वहीं मतगणना से पहले भाजपा ने जीत का दावा किया है। गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी (CM Vijay Rupani)ने ट्वीट कर लिखा, ‘हमें भरोसा है कि भाजपा नगर निगम चुनावों में जीत हासिल करेगी। कल (23 फरवरी) के नतीजों में भारतीय जनता पार्टी के कामों सुशासन की पारदर्शिता की झलक मिलेगी।’

Exit mobile version