नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश चुनाव को लेकर आज तक एक्सिस माय इंडिया (Aaj tak-axis my india) का एग्जिट पोल सामने आ चुका है। आज तक के एग्जिट पोल के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबले देखने को मिल सकता है। हालांकि अधिकांश एग्जिट पोल में भाजपा हिमाचल में इतिहास रचने जा रही है और दोबारा सत्ता पर काबिज होती दिखाई दे रही है। लेकिन आज तक के सर्वे में भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर होती दिखाई दे रही है। सर्वे के अनुसार, हिमाचल के लोगों का मिजाज बदल सकता है, यानि की राज्य की जनता रिवाज को बदलने के मूड में है और कांग्रेस पार्टी के सत्ता पर वापसी के आसार दिखाई दे रहे है।
चलिए आपको बता दें कि आजतक के एग्जिट पोल के मुताबिक, हिमाचल में भारतीय जनता पार्टी को 24-34 सीटें मिल सकती है, जबकि कांग्रेस को 30-40 सीटों पर जीत हासिल कर सकती है। जबकि केजरीवाल की आम आदमी पार्टी खाता खोलने भी कामयाब होते नहीं दिखाई दे रही है। वहीं अन्य 04-08 सीट मिल सकती है।
हिमाचल में Exit Poll में आम आदमी पार्टी को एक भी सीट का अनुमान नहीं, इस पर देखिए क्या बोलीं @Gupta_ReenaG#HimachalPradeshElections#AajTakExactPoll #ExitPolls@anjanaomkashyap pic.twitter.com/xfaPFOFltz
— AajTak (@aajtak) December 5, 2022
वोट शेयर की बात करें तो, एग्जिट पोल में भाजपा को 42 फीसदी वोट शेयर मिल सकता है। वहीं भाजपा के मुकाबले कांग्रेस को 44 फीसदी और आम आदमी पार्टी को 2% वोट शेयर मिलता दिखाई दे रहा है। यानि की हिमाचल में कांग्रेस बड़ी पार्टी बन सकती है। जो कि भाजपा के लिए मुश्किल हो सकती है।
हिमाचल चुनाव में कांग्रेस बन सकती है सबसे बड़ी पार्टी, बीजेपी के लिए मुश्किल#AajTakExactPoll #ExitPolls | @anjanaomkashyap | @chitraaum
(@shubhankrmishra) pic.twitter.com/lGD9LMQIIS— AajTak (@aajtak) December 5, 2022
बता दें कि साल 2017 के हिमाचल चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को 41 सीटें मिली थी। वहीं कांग्रेस को 21 सीटें मिली थी। हालांकि देवभूमि में अधिकांश तौर पर देखा गया है कि जनता सत्ता परिवर्तन करती है, लेकिन आज के एग्जिट पोल से साफ हो गया कि राज्य की जनता ने किस पर विश्वास जताया है।
वहीं अगर चैनल के एग्जिट पोल की बात करें तो, हिमाचल प्रदेश में भाजपा दोबारा सत्ता पर काबिज होती दिखाई दे रही है। नवभारत टाइम्स के एग्जिट पोल के अनुसार, भाजपा को 34-42 सीटें मिलते दिखाई दे रही है। वहीं कांग्रेस के खाते में 32-34 सीटें आ सकती है, जबकि आप खाता खोल पाने असफल साबित हो रही है।
#NavBharatKaExitPoll: हिमाचल प्रदेश में किस पार्टी को कितनी सीट?#BJP: 34-42
कांग्रेस: 24-32#AAP: 0
अन्य: 1-3देखिए, #HimachalPradesh का सबसे सटीक #ExitPoll LIVE?https://t.co/ZoquRDFDrP@navikakumar @SushantBSinha @ETG_Research #ExitPolls #JanGanKaMann pic.twitter.com/smzqgqvoKn
— Times Now Navbharat (@TNNavbharat) December 5, 2022
इंडिया टीवी के एग्जिट पोल पर नजर डाले तो, भाजपा हिमाचल प्रदेश में इतिहास रचने में कामयाब होती दिख रही है। जबकि कांग्रेस सत्ता में वापसी करते हुए नहीं दिखाई दे रही है। भाजपा को 35-40, कांग्रेस 26-31, आप को जीरो सीट मिल सकती है, वहीं अन्य को 0-3 सीट मिल सकती है।
#IndiaTVExitPoll में हिमाचल में फिर बीजेपी की सरकार#IndiatvExitpoll #ExitPolls #HimachalElections #BJP #Congress #AAP#HimachalExitPoll For More Detailhttps://t.co/MkkI8jbwi1 pic.twitter.com/DvcEeTVesa
— India TV Hindi (@IndiaTVHindi) December 5, 2022