Himachal Exit Poll 2022: इस Exit Poll में हिमाचल पर आए चौंकाने वाले रूझान, जानिए क्या होगा बड़ा उलटफेर!

Himachal Exit Poll 2022: आपको बता दें कि आजतक के एग्जिट पोल के मुताबिक, हिमाचल में भारतीय जनता पार्टी को 24-34 सीटें मिल सकती है, जबकि कांग्रेस को 30-40 सीटों पर जीत हासिल कर सकती है। जबकि केजरीवाल की आम आदमी पार्टी खाता खोलने भी कामयाब होते नहीं दिखाई दे रही है। वहीं अन्य 04-08 सीट मिल सकती है।

Avatar Written by: December 5, 2022 9:12 pm

नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश चुनाव को लेकर आज तक एक्सिस माय इंडिया (Aaj tak-axis my india) का एग्जिट पोल सामने आ चुका है। आज तक के एग्जिट पोल के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबले देखने को मिल सकता है। हालांकि अधिकांश एग्जिट पोल में भाजपा हिमाचल में इतिहास रचने जा रही है और दोबारा सत्ता पर काबिज होती दिखाई दे रही है। लेकिन आज तक के सर्वे में भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर होती दिखाई दे रही है। सर्वे के अनुसार, हिमाचल के लोगों का मिजाज बदल सकता है, यानि की राज्य की जनता रिवाज को बदलने के मूड में है और कांग्रेस पार्टी के सत्ता पर वापसी के आसार दिखाई दे रहे है।

BJP and Congress

चलिए आपको बता दें कि आजतक के एग्जिट पोल के मुताबिक, हिमाचल में भारतीय जनता पार्टी को 24-34 सीटें मिल सकती है, जबकि कांग्रेस को 30-40 सीटों पर जीत हासिल कर सकती है। जबकि केजरीवाल की आम आदमी पार्टी खाता खोलने भी कामयाब होते नहीं दिखाई दे रही है। वहीं अन्य 04-08 सीट मिल सकती है।

वोट शेयर की बात करें तो, एग्जिट पोल में भाजपा को 42 फीसदी वोट शेयर मिल सकता है। वहीं भाजपा के मुकाबले कांग्रेस को 44 फीसदी और आम आदमी पार्टी को 2% वोट शेयर मिलता  दिखाई दे रहा है। यानि की हिमाचल में कांग्रेस बड़ी पार्टी बन सकती है। जो कि भाजपा के लिए मुश्किल हो सकती है।

बता दें कि साल 2017 के हिमाचल चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को 41 सीटें मिली थी। वहीं कांग्रेस को 21 सीटें मिली थी। हालांकि देवभूमि में अधिकांश तौर पर देखा गया है कि जनता सत्ता परिवर्तन करती है, लेकिन आज के एग्जिट पोल से साफ हो गया कि राज्य की जनता ने किस पर विश्वास जताया है।

bjp and congress

वहीं अगर चैनल के एग्जिट पोल की बात करें तो, हिमाचल प्रदेश में भाजपा दोबारा सत्ता पर काबिज होती दिखाई दे रही है। नवभारत टाइम्स के एग्जिट पोल के अनुसार, भाजपा को 34-42 सीटें मिलते दिखाई दे रही है। वहीं कांग्रेस के खाते में 32-34 सीटें आ सकती है, जबकि आप खाता खोल पाने असफल साबित हो रही है।

इंडिया टीवी के एग्जिट पोल पर नजर डाले तो, भाजपा हिमाचल प्रदेश में इतिहास रचने में कामयाब होती दिख रही है। जबकि कांग्रेस सत्ता में वापसी करते हुए नहीं दिखाई दे रही है। भाजपा को 35-40, कांग्रेस 26-31, आप को जीरो सीट मिल सकती है, वहीं अन्य को 0-3 सीट मिल सकती है।

Latest