News Room Post

Manoj Tiwari: ‘केजरीवाल की लोकप्रियता अगर बढ़ी, तो बनारस में चुनाव क्यों नहीं जीते ?’ मनोज तिवारी का AAP प्रमुख पर वार

नई दिल्ली। भोजपुरी अभिनेता और भारतीय जनता पार्टी के सांसद मनोज तिवारी अक्सर दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार के खिलाफ लगातार हमला बोलते रहते हैं। भाजपा सांसद किसी न किसी मसले को लेकर आप सरकार को घेरने का मौका नहीं छोड़ते है। इसी क्रम में अब उन्होंने इंडिया टीवी के शो ‘आप की अदालत’ में सीएम केजरीवाल को जमकर आड़े हाथों लिया। इतना ही नहीं उन्होंने प्रोग्राम में मनोज तिवारी ने अपनी गायिका से लोगों को मंत्रमुग्ध भी किया और खूब हंसाया भी। इसके अलावा उन्होंने बिहार की राजनीति पर अपना जवाब दिया। मनोज तिवारी ने कार्यक्रम में बताया कि नीतीश कुमार और पीएम मोदी का साथ होने पर  बिहार ने बड़ी छलांग लगाई। इसके अलावा मनोज तिवारी महागठबंधन पर प्रहार करते हुए कहा, जिनको जीवनभर नीतीश कुमार कोसते रहे और वो लोग जो नीतीश कुमार को कोसते रहे वो एक साथ कैसे रहते होंगे। ये सोचकर परेशान है।

दरअसल शो के होस्ट रजत शर्मा ने मनोज तिवारी से पूछा कि आप प्रमुख कहते है जितने आरोप लगे है ये सिर्फ इसलिए है क्योंकि केजरीवाल की लोकप्रियता पूरे देश में बढ़ रही है। इस सवाल का जवाब देते हुए मनोज तिवारी ने कहा, लोकप्रियता अगर बढ़ रही थी तो बनारस में चुनाव जीत गए होते। लोकप्रियता अगर बढ़ रही थी, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में जमानत जब्त नहीं होती। उत्तराखंड बच गई होती। एक जगह बची पंजाब। आज पंजाब की स्थिति ये है कि अगर आज चुनाव कर लीजिए तो लोग उन्हें बुरी से पंजाब से हटा देंगे। पंजाब इतना दर्द में है। आम आदमी पार्टी के विधायकों को लोग दौड़ा दौड़ा कर पीट दे रहे है।

आगे उन्होंने दिल्ली सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि, अब दिल्ली की जनता केजरीवाल सरकार पर भरोसा करने वाली नहीं है। झुकी वालोंं को मकान किसने दिया नरेंद्र मोदी। इसके अलावा शराब कांड को लेकर आप संयोजक केजरीवाल पर जमकर हमला बोला।

Exit mobile version