News Room Post

Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश कांग्रेस में फिर मची उथल पुथल, कमलनाथ ने नेता प्रतिपक्ष के पद से दिया इस्तीफा

Kamalnath

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश की सियासत से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता कमलनाथ को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। मध्य प्रदेश कांग्रेस में बड़ा फेरबदल हुआ है। दरअसल, मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष की भूमिका निभा कर रहे कमलनाथ ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है और पार्टी हाईकमान ने उनका इस्तीफा भी स्वीकार कर लिया है। अब कमलनाथ की जगह गोविंद सिंह नेता प्रतिपक्ष बनाए गए हैं। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव मुकुल वासनिक ने इसकी जानकारी दी है। हालांकि अभी तक कमलनाथ के इस फैसले के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है, मगर उनके ऊपर लगातार इस्तीफा देने दबाव बना हुआ था। वहीं अब उनके इस्तीफे बाद मध्य प्रदेश कांग्रेस में फिर बवाल देखने को मिल सकता है।

इससे पहले भी ऐसी अटकलें लगाई जा रही थी, कि कांग्रेस के दिग्गज नेता कमलनाथ अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं। जिस पर आज मध्य प्रदेश कांग्रेस ने  खुद संस्पेंस को खत्म कर दिया है। आपको बता दें कि मध्य प्रदेश में साल 2023 में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में चुनाव को देखते हुए कांग्रेस पार्टी ने फेरबदल किया है।

बताया जा रहा है कि गोविंद सिंह को नेता प्रतिपक्ष बनाने का फैसला खुद कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने लिया है। बता दें कि गोविंद सिंह मध्य प्रदेश विधानसभा के कांग्रेस के सबसे वरिष्ठ विधायकों में से एक हैं।

Exit mobile version