उज्जैन। उत्तर प्रदेश का मोस्ट वांटेड गैंगस्टर और कानपुर में आठ पुलिस जवानों की हत्या के आरोपी विकास दुबे को गुरुवार की सुबह मध्य प्रदेश के उज्जैन की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। राज्य के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विकास दुबे गुरुवार की सुबह महाकाल मंदिर दर्शन करने पहुंचा और वह खुद महाकाल थाना पहुंचा और खुद को विकास दुबे बताते हुए आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। राज्य के गृहमंत्री डॉ. मिश्रा ने विकास के गिरफ्तार किए जाने की पुष्टि की है।
पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद विकास दुबे मीडिया के सामने चिल्लाने लगा, ‘..मैं विकास दुबे हूं…कानपुर वाला।’
#MadhyaPradesh : After an arrest in #Ujjain, #VikasDubey confesses, “Main Vikas Dubey hoon, Kanpur wala.” #KanpurEncounter
Visit our Youtube – https://t.co/hJrsvEpyyX pic.twitter.com/ch6Lmjy7N5
— Newsroom Post (@NewsroomPostCom) July 9, 2020
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उज्जैन से विकास दुबे की गिरफ्तारी को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात की। एमपी पुलिस उसे यूपी पुलिस को सौंप देगी। यह जानकारी मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से दी गई है।
Chief Minister Shivraj Singh Chouhan has spoken with Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath over the arrest of Vikas Dubey from Ujjain. MP Police will hand over him to UP Police: Madhya Pradesh Chief Minister’s Office (file pics) #KanpurEncounter pic.twitter.com/BDqZqAQPJP
— ANI (@ANI) July 9, 2020
राज्य के गृहमंत्री डा मिश्रा ने विकास के गिरफ्तार किए जाने की पुष्टि की है। उनका कहना है कि विकास स्वयं की गाड़ी से उज्जैन आया था, उसके दो साथी बिटटू और सुरेश को भी गिरफ्तार किया गया है। विकास की गिरफ्तारी का ब्योरा उत्तर प्रदेश पुलिस को दे दिया गया है। गृहमंत्री ने कहा कि यह अपराधी शुरू से ही क्रूरता की हद को पार कर रहा था, उसने कानपुर में जो कृत्य किया वह निंदनीय था। कानपुर की घटना के बाद से ही पूरे राज्य की पुलिस अलर्ट पर थी। पूरी निगाह रखी जा रही थी और मध्य प्रदेश की पुलिस को इसमें सफलता मिली।
#Kanpur : गैंगस्टर #VikasDubey का MP कनेक्शन पुलिस के हाथ लगा, #MadhyaPradesh गृहमंत्री @drnarottammisra बोले-बख्शा नहीं जाएगा pic.twitter.com/ucb5brGviP
— Newsroom Post (@NewsroomPostCom) July 9, 2020
गैंगस्टर दुबे पर आरोप है कि पिछले शुक्रवार को उसने उत्तर प्रदेश के कानपुर में आठ पुलिस कर्मियों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद से ही विकास दुबे कानपुर पुलिस के लिए मोस्ट वॉन्टेड की लिस्ट में शुमार है। दुबे इस नरसंहार का एक नामजद आरोपी है।