News Room Post

Bhagwant Mann Marriage: जानिए कौन हैं भगवंत मान की दुल्हनियां बनने जा रही गुरप्रीत कौर, जो परिवार की भी है पसंद

BHAGVANT MAN..

नई दिल्ली। ये तो आप जानते ही होंगे कि पंजाब के मुख्यमंत्री अब दूसरी मर्तबा शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। बीते दिन ही उनकी शादी की खबरें सामने आई थी। इस शादी में अपने करीबी रिश्तेदारों और राजनीतिक मित्रों की मौजूदगी में वो शादी के परिणय सूत्र में बंधेंगे। इस शादी में शामिल होने के लिए आप संयोजक व मुख्यमंत्री भगवंत मान और आप नेता राघव चड्ढा समेत कई लोगों को न्योता दिया जा चुका है। जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें, ये मुख्यमंत्री भगवंत मान की दूसरी शादी है। मान की पहली पत्नी इंद्रजीत कौर हैं जिनको साल 2015 में ही मान तलाक दे चुके हैं। इंद्रजीत कौर इस वक्त अपने दोनों बच्चों के साथ अमेरिका में हैं।

मान के सीएम बनने पर इंडिया आई थीं इंद्रजीत कौर 

हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में मिली जीत के बाद जब भगवंत मान पंजाब के मुख्यमंत्री बने और उनका शपथ ग्रहण समारोह हुआ तो मान की पहली पत्नी  समारोह में शामिल होने के लिए इंडिया आई थीं। एक न्यूज वेबसाइट से बातचीत के क्रम में सीएम मान की पहली पत्नी इंद्रजीत कौर ने कहा कि हम बेशक एक-दूसरे से शारीरिक रूप से अलग रहे हों, लेकिन मैंने हमेशा उनके लिए दुआएं मांगी हैं और मेरी हमेशा भगवान से यही दुआ रही है कि वो जहां भी रहे, हमेशा खुश रहे।

कौन हैं मान की दूसरी दुल्हनियां गुरप्रीत कौर

गुरप्रीत कौर मूल रूप से हरियाणा के हिसार की रहने वाली हैं। वेो पिछले डेढ़ सालों से सीएम मान संग रिश्ते में हैं। गुरप्रीत को कई बार मान की मां और बहन के साथ भी देखा जा चुका है। इससे पहले कई बार गुरप्रीत को मान की बहन के साथ भी शॉपिंग करते हुए भी देखा जा चुका है। गुरप्रीत एक साधारण परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनकी तीन बहन हैं और वे उनमें से सबसे छोटी हैं। हालांकि, इससे पहले भी गुरप्रीत को मान के परिवार संग देखा गया था, लेकिन किसी ने भी नहीं सोचा था कि एक दिन वे मान के साथ परिणय सूत्र में बंध जाएंगी। मान अपनी शादी का पूरा खर्चा खुद ही उठा रहे हैं। वे सरकारी धन का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं। बहरहाल उब मान की शादी को लेकर सोशल मीडिया पर लोग जमकर रिएकशन दे रहे हैं।

Exit mobile version