News Room Post

Madhya Pradesh: नरोत्तम मिश्रा बोले, अब कोई भी अपराधी MP में शरण नहीं ले पाएगा, हम भून देंगे

नई दिल्ली। अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा (Narrtom Mishra) एक बार फिर सुर्खियों में है। भोपाल में मीडिया से बातचीत करते हुए नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह (Digvijaya Singh) को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि दिग्विजय के शासनकाल में राज्य में अपराधियों का दबदबा था लेकिन अब समय बदल गया है। हमारे शासन में कोई भी अपराधी शरण नहीं ले पाएगा। मंत्री ने कहा कि अपराधियों को हम भून देंगे। इस दौरान उन्होंने कृषि कानूनों और किसान आंदोलन को लेकर भी बयान दिया।

नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि, हमें नक्सल गतिविधियों में बड़ी सफलता मिली है, नक्सल गतिविधियों पर विराम और हमारा अभियान समानांतर चल रहे हैं। एक दौर था, वो शायद दिग्विजय सिंह का था, जब पूरे प्रदेश में अशांति थी। कोई भी अपराधी अब मध्य प्रदेश में शरण नहीं ले पाएगा, हम भून देंगे।

कृषि कानून को लेकर नरोत्तम मिश्रा कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों को गुमराह कर रही है। उन्होंने कहा, ‘दिल्ली में प्रदर्शन क्यों हो रहा है? यदि पुराने कृषि कानून सही होते तो इतने साल बाद किसान कर्ज के जाल में फंसे नहीं होते। सरकार किसानों के उत्थान के लिए नए कानून लेकर आई है। कांग्रेस किसानों के बीत गलतफहमियां पैदा कर रही है।’

Exit mobile version