News Room Post

Chattisgarh: छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार में महिला सुरक्षा पर बड़ा सवाल, सरकारी अस्पताल में हाथ-पैर बांधकर नर्स से गैंगरेप

पीड़ित नर्स ने बताया कि शाम के 5 बजे तक उससे लगातार गैंगरेप किया गया। गैंगरेप का वीडियो भी बना लिया। गैंगरेप के बाद आरोपियों ने उसे किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। नर्स किसी तरह घर पहुंची। उसने वारदात की जानकारी परिजनों को दी। पुलिस ने 2 आरोपी अंबिकापुर से ही पकड़े हैं। बाकी की तलाश है।

RAPE

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के एक सरकारी अस्पताल में नर्स से गैंगरेप हुआ है। घटना शनिवार की है। झाग्राखांड थाना इलाके में नर्स को अस्पताल में बंधक बनाया गया। बिस्तर से उसके हाथ-पैर बांधे गए। फिर 4 लोगों ने गैंगरेप किया। 3 आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। इस घटना ने सूबे की कांग्रेस सरकार के राज में महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। एडिशनल एसपी निमेश बरैया ने बताया कि दिवाली के त्योहार की वजह से अस्पताल दोपहर में बंद हो गया था। नर्स घर जाने की तैयारी कर रही थी। तभी आरोपियों ने अस्पताल में घुसकर उसे बंधक बना लिया। उसे घसीटकर एक कमरे में ले गए। वहां एक बेड पर उसके हाथ-पैर बांध दिए।

पीड़ित नर्स ने बताया कि शाम के 5 बजे तक उससे लगातार गैंगरेप किया गया। गैंगरेप का वीडियो भी बना लिया। गैंगरेप के बाद आरोपियों ने उसे किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। नर्स किसी तरह घर पहुंची। उसने वारदात की जानकारी परिजनों को दी। इसके बाद थाने जाकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने 2 आरोपी अंबिकापुर से ही पकड़े हैं। पुलिस के मुताबिक नर्स के गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस की तैनाती की गई है। पुलिस ने इस मामले के आरोपियों के नाम का खुलासा नहीं किया है।

बीजेपी की महिला मोर्चा ने इस मामले में विरोध प्रदर्शन किया है। जिस सरकारी अस्पताल में वारदात हुई, उसके परिसर में आंगनबाड़ी, ग्राम पंचायत और माध्यमिक स्कूल भी है। छत्तीसगढ़ में महिलाओं से रेप की घटनाओं पर नजर डालें, तो साल 2017 में 1908 केस हुए थे। 2018 में करीब 2000 केस हुए। जबकि, 2019 में 2575 केस दर्ज किए गए थे।

Exit mobile version