News Room Post

Brijbhushan Singh: ‘झूठ की तारीफ, सच का मज़ाक.. प्रियंका गांधी पर पलटवार करते हुए बृजभूषण शरण सिंह ने गिनाए अपने जीवन के किस्से

brijbhushan sharan singh

नई दिल्ली। प्रियंका गांधी के आरोपों पर पलटवार करते हुए बीजेपी सांसद और पूर्व भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने एक ट्वीट करते हुए प्रियंका पर जोरदार निशाना साधा, इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए तमाम बातें लिखी, बृजभूषण शरण सिंह ने लिखा कि झूठ की तारीफ सच का मज़ाक, कुछ ऐसा है आजकल कांग्रेस का मिजाज। इसके साथ ही उन्होंने एक नोट भी साझा किया, जिसमें कांग्रेस पलटवार करते हुए उन्होंने तमाम इवेंट्स का जिक्र किया। बृजभूषण शरण सिंह ने ट्वीट में लिखा, प्रियंका गांधी का ट्वीट देश को गुमराह करने का षडयंत्र है। पुलिस की जांच रिपोर्ट से कानून किसी को अपराधी नहीं मानता यह अधिकार न्यायालय को है और न्यायालय में हमे भी अपना पक्ष रखने का अधिकार संविधान देता है। ऐसा लगता है कि प्रियंका गांधी और कांग्रेस को न्यायालय में भरोसा नहीं है इसलिए वह हर मामले का मीडिया ट्रायल करती हैं। मेरे और मेरे परिवार के खिलाफ कांग्रेस ने हमेशा साजिश रची है जिसका कुछ उदाहरण आप सबके समक्ष है।ॉ


2023 में रचे गए षडयंत्र में पूरी कांग्रेस पार्टी शामिल है। इस षडयंत्र की कमान प्रियंका गांधी, भूपेन्द्र हुड्डा जैसे लोगों के हाथ में है इसलिए मैं प्रियंका गांधी से सवाल करता हूँ कि देश को बताएं कि उन्हें मीडिया ट्रायल पर भरोसा है या न्यायालय की कार्यवाही पर। अगर न्यायालय की कार्यवाही पर भरोसा है तो मीडिया में अपरिपक्व बयान देने का मतलब क्या है। मैं देश की कानून व्यवस्था और न्यायालय में यकीन रखता हूँ, जिसका परिणाम है कि कांग्रेस की सरकार में लगाए गए सारे आरोप अदालतों के द्वारा खारिज हो चुके हैं। प्रियंका गांधी और उनकी पार्टी झूठ के सहारे राजनीति का सपना देखना बंद करें। जीत हमेशा सच्चाई की होती है और झूठ पर सच कितना भारी है इसको अगर प्रियंका गांधी देखना चाहती हैं। तो ट्वीटर- टवीटर खेलना बंद करें और मेरे खिलाफ लोकसभा का चुनाव लड़ने की हिम्मत करें ।

Exit mobile version