News Room Post

Video: ‘राहुल नकली गांधी है..’ मोदी के मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कांग्रेस नेता की जमकर लगाई क्लास

नई दिल्ली। महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ आज कांग्रेस पार्टी देशभर में विरोध प्रर्दशन कर रही है। इसी बीच कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने शुक्रवार को मीडिया को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। लेकिन इसी दौरान कांग्रेस नेता अपने एक बयान को लेकर खुद ही घिर गए हैं। राहुल गांधी ने कहा कि हम लोकतंत्र की मौत के गवाह बन रहे हैं। इतना ही नहीं राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना हिटलर से भी कर डाली। उनके इन आरोपों के कुछ ही देर बाद भाजपा ने पलटवार किया। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने राहुल गांधी के आरोपों पर मोर्चा संभालते हुए उनको खरी खोटी सुना डाली। इसके साथ ही उन्होंने राहुल को नकली गांधी तक बता डाला। जोशी ने राहुल को निशाने पर लेते हुए कहा कि, आपकी पार्टी में लोकतंत्र कहा है, उदाहरण बताए।

 प्रह्लाद जोशी का राहुल को जवाब-

प्रह्लाद जोशी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, तानशाही किसने किया था ये सब जानते है। ये पहली गांधी विचारधारा बोलने के लिए महात्मा गांधी के वंशज नहीं हैं। ये नकली गांधी है। तो नकली गांधी के बारे में क्या बोलना है और नकली विचारधारा रखते है। उन्होंने आगे कहा कि, ”जो लोग अपनी खुद की पार्टी में लोकतंत्र के बारे में यकीन नहीं रखते और जिन्होंने देश में आपातकाल लगाया वे देश में लोकतंत्र के बारे में बात कर रहे हैं, यह हास्यास्पद है। जो भी हो रहा है वह भारत के क़ानून के तहत हो रहा है और उनको इसमें सहयोग करना चाहिए।”

यहां देखिए वीडियो-

वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के दिग्गज नेता रविशंकर प्रसाद ने भी राहुल पर निशाना साधा। रविशंकर प्रसाद ने कहा, ”राहुल गांधी की दादी ने देश में आपातकाल लगाया था। आपातकाल में बड़े-बड़े पत्रकारों को जेल भेजा था। राहुल गांधी की दादी जी ने committed judiciary की बात की थी। आपको कुछ याद है? आप हमें लोकतंत्र की नसीहत देते हैं। क्या आपकी पार्टी में लोकतंत्र है?”

Exit mobile version